नाबालिग से छेड़छाड़ कर फरार आरोपी प्राचार्य को भेजा जेल

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य महेश गौतम के खिलाफ महिला थाना सिवनी में कक्षा 11वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में अपराध दर्ज किया गया था। वहीं तब से प्राचार्य फरार था। और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अचानक महेश गौतम ने सिवनी कोर्ट में पहुंचकर अपने आप को सरेंडर कर दिया।

पूर्व प्रचार्य महेश गौतम मामला दर्ज होने के बाद से ही फरार हो गए थे। वह अचानक सिवनी कोर्ट पहुंचे और सरेंडर कर दिया। उसके बाद सिवनी पुलिस स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले गई। उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी पहुंच कर जांच की और कुछ लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए महेश गौतम को प्राचार्य पद से हटा दिया। एस.सी. सिंह को उत्कृष्ट विद्यालय का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया है।

ये था मामला

बीते दिवस शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की 11वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल के प्राचार्य महेश गौतम पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। इस बात की शिकायत थाने में की थी, जिसके बाद पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ कई धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया था। उसकी तलाश की जा रही थी।

इन धाराओं में हुआ था मामला दर्ज

उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में पदस्थ रहे प्राचार्य महेश गौतम के खिलाफ भादवि की धारा 354, 354 (क), 506, लैंगिक जुड़ाव से लड़कों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 7, 8, 9F, 10, आय दर्ज करें सूचना प्रसारण समुदाय अधिनियम की धारा 3 (1) (डब्ल्यू), (आई), (2), (व्हीए) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आज महेश गौतम ने स्वयं को द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश के न्यायालय में सरेंडर किया।