मेष
कवियों के लिए अच्छा समय, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय, लेखकों के लिए अच्छा समय है। मानसिक तनाव बना रहेगा। लेकिन लिखने-पढ़ने के लिए ये उचित समय होगा। स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापार अच्छा है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। सूर्य को जल देते रहें।
वृषभ
गृहकलह से बचें। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। फिर भी घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार अच्छा चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन
पराक्रम रंग लाएगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम व संतान की स्थिति भी अच्छी रहेगी। व्यापार आपका अच्छा हो गया है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क
धन का आवक बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम व संतान की स्थिति भी धीरे-धीरे अच्छी हो रही है। व्यापार भी आपका सही दिख रहा है। बहुत अच्छा नहीं है लेकिन मध्यम गति से आगे बढ़ता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह
आपका कद बढ़ेगा। समाज में सराहना होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम व संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या
मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। मानसिक स्वास्थ्य परेशान करेगा। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।
तुला
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संपन्नता की ओर जाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक
शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग होगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।
धनु
भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा चल रहा है। तांबे की वस्तु पास रखें।
मकर
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ
आनंददायक जीवन गुजरेगा। रंगीन बने रहेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करें।
मीन
शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा है।सूर्य को जल देते रहें।
(साई फीचर्स)

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.