(ब्यूरो कार्यालय)
नई दिल्ली (साई)। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुधवार को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें वायरल रेस्पिरेटरी इन्फेकशन है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। अस्पताल में भर्ती कराने के समय सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ थीं।
सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी श्वास संबंधी संक्रमण से पीड़ित रही हैं। उनकी तबीयत मंगलवार से खराब थी। इस कारण राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के प्रवेश करने पर सात किलोमीटर चलने के बाद मंगलवार शाम दिल्ली लौट आए थे।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज सुबह छह बजे बागपत के मवीकलां से फिर शुरू हुई। हालांकि, प्रियंका गांधी बुधवार की सुबह राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल नहीं हुईं। उनके दोपहर बाद इस यात्रा में शामिल होने की संभावना है।
अस्पताल ने बाद में उनकी सेहत पर हेल्थ बुलेटिन जारी किया। अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ अजय स्वरूप ने कह, ‘सोनिया गांधी को आज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम की देखरेख में डिपार्टमेंट ऑफ चेस्ट मेडिसिन में रखा गया है।‘

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.