तरबूज के साथ ही इसके बीजे भी हैं फायदेमंद

तरबूज गर्मियों के मौसम में मिलने वाला फल है। अधिकतर लोग इसे पसंद करते हैं। यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है।

अधिकतर लोग तरबूज खाते समय उसके बीजों को फेंक देते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके बीज भी शरीर के लिये लाभदायक होते हैं। इसके बीजों को उबाल कर खाने से शरीर को कई लाभ होते हैं। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस और तांबे जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। इनको अच्छी तरह पका कर सेवन करने से शरीर को काफी लाभ होते हैं।

पकाने की विधि : तरबूज के 20-30 बीज लेकर पीस लें। अब इसे 02 लीटर पानी में 15 मिनिट के लिये उबालें जिससे यह एक सीरप बन जायेगा। इसे दो दिन मे पीकर खत्म करें। हफ्ते में दो बार यह प्रक्रिया दोहराने से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर होंगी। इसके अलावा बीजों को सुखा कर खाने से भी लाभ होता है।

स्वस्थ्य दिल : इसमें मैग्नीशियम की काफी ज्यादा मात्रा पायी जाती है जो दिल की सुरक्षा करने में सहायक है। इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाता है और दिल की कई समस्याओं को दूर करता है।

झुर्रियां : तरबूज के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो झुर्रियों की समस्या को रोकते हैं। इसका सेवन करने से त्वचा मजबूत और स्वस्थ्य होती है।

डायबिटीज : उबले बीजों के सीरप का रोजाना खाली पेट सेवन करना मधुमेह के रोगी के लिये काफी फायदेमंद होता है। इस बीमारी के लिये यह एक प्राकृतिक इलाज है।

कमजोरी : किसी भी गंभीर बीमारी के बाद शरीर में बहुत कमजोरी आ जाती है। ऐसे में इसको लेने से फायदा होता है। इसके अलावा यह स्मरण शक्ति बढ़ाने में भी मदद करता है।

प्रजनन क्षमता : इसके बीजों में लाईकोपीन एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो पुरूषों की प्रजनन शक्ति को बढ़ाने में फायदेमंद होते हैं। इसके लिये पुरूषों को रोजाना अपने खाने में तरबूज के सूखे बीजों का सेवन करना चाहिये।

(साई फीचर्स)