मेष
शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आज का दिन करियर के लिहाज से सुखद परिणाम लाएगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। कारोबार में धनलाभ में वृद्धि होगी। सेहत का खयाल रखें।
वृष
शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आप कुछ परेशानियों से घिरे रहेंगे। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सेहत के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन
कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा।
कर्क
शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगा। संतान को तरक्की करते देख मन में प्रसन्नता होगी। विवादों से बचने का प्रयास करें।
सिंह
व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। खर्चों में वृद्धि होगी। जल्दबाजी से हानि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी।
कन्या
परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। आज आपको थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा।
तुला
कारोबार में परिवार का सहयोग मिल सकता है। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। सम्पत्ति का लाभ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक
नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु
सेहत के प्रति सचेत रहें। वाहन सुख में कमी आ सकती है। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। जरा सी लापरवाही से अधिक हानि हो सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है।
मकर
परिवार का साथ एवं सहयोग मिलेगा। अनहोनी की आशंका रहेगी। शत्रुभय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।
कुंभ
शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बातचीत में भी सन्तुलित रहें। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा में सफलता की प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।
मीन
व्यापार कर रहे लोगों को भी आय के कई मौके प्राप्त होंगे। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ हो सकता है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। शत्रुओं का पराभव होगा।
(साई फीचर्स)

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.