तरबूज और खरबूज खाने से बढ़ता है हीमोग्लोबिन

चिलचिलाती धूप और बढ़ती हुई गर्मी के साथ कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। इसलिए जरूरी है कि इस गर्मी से बचने के लिए कुछ अलग से आहार लिया जाए। इसके लिए ताजे फल सबसे बेहतर विकल्प होते हैं| आयुर्वेद के जानकार डॉ. पीसी प्रसाद के मुताबिक तरबूज और खरबूजा से तमाम फायदे होते हैं। इसलिए गर्मी के दिनों में तरबूज और खरबूज का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। आगे की स्लाइड में पढ़ें और भी बातें:

तरबूज और खरबूज खाने के फायदे

-पेट के दर्द को दूर करता है।

-दिमाग की सुस्ती और कमज़ोरी को दूर करता है और शक्ति बढ़ाता है।

-श्वास,हिचकी और कफ को कम करता है।

-ह्रदय की कमज़ोरी दूर करता है।

-पेट की कमज़ोरी दूर करता है।

-पित्तविकार सही करता है।

-हीमोग्लोबिन बढ़ाता है और एनीमिया का खतरा दूर करता है।

-कैंसर से लड़ने में मदद करता है।

-उल्टी और घबराहट से दूर रखता है।

-रक्त को साफ करता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

(साई फीचर्स)