रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी ग्रुप ‘डी’ का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट जोनवार जारी किया गया है। रांची, पटना, भोपाल, इलाहाबाद सहित कुल 11 जोन के लिए रिजल्ट घोषित किया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट https://indianrailways.gov.in/ या अपने संबंधित जोन की वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी रांची, अहमदाबाद, अजमेर, इलाहाबाद, चेन्नई, कोलकाता, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, भोपाल, गुवाहाटी और पटना जोन के लिए नतीजे घोषित किए गए है। जल्द ही अन्य जोन के भी परिणाम घोषित किए जाएंगे।
बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने साल 2019 में नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए करीब 1 लाख से अधिक पदों को भरा जाना है। वहीं 12 मार्च 2019 से 12 अप्रैल 2019 तक आवेदन लिए गए थे।
कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा का आयोजन देरी से किया गया था। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 5 चरणों में किया गया था। परीक्षा का पहला चरण 17 अगस्त 2022 से 25 अगस्त तक, दूसरा चरण 26 अगस्त 2022 से 8 सितंबर 2022 तक, तीसरा चरण 8 सितंबर 2022 से 19 सितंबर 2022 तक, चौथा चरण 19 सितंबर 2022 से 7 अक्टूबर 2022 और पांचवें चरण की परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर 2022 तक किया गया है। वहीं आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 14 अक्टूबर 2022 को जारी की गई थी और 19 अक्टूबर 2022 तक आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को समय दिया गया था।
RRB Group D 2022 RRB Group D Dates 2022
आरआरबी ग्रुप डी नोटिफिकेशन डेट 23-Feb-2019
आरआरबी ग्रुप डी आवेदन डेट 12- Mar-2019 to 12-Apr-2019
ऑनलाइन आवेदन फीस जमा करने की तिथि 12-Mar-2019 to 23 Apr-2019
ऑफलाइन आवेदन फीस जमा करने की तिथि 12-Mar-2019 to 18-Apr- 2019
चालान जमा करने की तिथि 12-Mar-2019 to 18-Apr- 2019
फाइनल आवेदन जमा करने की तिथि 26-Apr- 2019
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022तिथियां Phase 1: 17-Aug-2022 to 25-Aug-2022 Phase 2: 26-Aug-2022 to 08-Sep-2022 Phase 3: 08-Sep-2022 to 19-Sep-2022 Phase 4: 19-Sep-2022 to 07-Oct-2022 Phase 5: 06-Oct-2022 and 11-Oct-2022
आरआरबी ग्रुप डी प्रोविजनल आंसर-की जारी होने की तिथि 14-Oct-2022
प्रोविजनल आंसर-की आपत्ति दर्ज कराने की तिथि 15-Oct-2022 to 19-Oct-2022
आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी-1 रिजल्ट की तिथि 22-Dec-2022
पीईटी परीक्षा की तिथि 12-Jan-2023 (संभावित)
RRB Group D Result 2022: How to Check Step by Step
–सबसे पहले अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या क्षेत्रिय वेबसाइट पर जाएं।
–यहां RRB Group D CEN RRC-01/2019 Result के लिंक पर क्लिक करें।
https://indianrailwayrecruitment.in/railway-group-d-result/
–अब रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
–रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
–अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
आरआरबी ग्रपु डी 2022 रिजल्ट जोन वाइज ( RRB Group D Result 2022 Zone Wise)
आरआरबी ग्रुप डी 2022 जोन वाइज रिजल्ट ( RRB Group D Zone Wise Result)
Regions No. of Shortlisted Candidates
RRB Group D Result 2022 for Ahmedabad 27439
RRB Group D Result 2022 for Ajmer 14242
RRB Group D Result 2022 for Allahabad 13202
RRB Group D Result 2022 for Bhopal Region 10743
RRB Group D Result 2022 for Chennai 23463
RRB Group D Result 2022 for Guwahati 7876
RRB Group D Result 2022 for Jammu
RRB Group D Result 2022 for Kolkata 26476
RRB Group D Result 2022 for Malda
RRB Group D Result 2022 for Mumbai
RRB Group D Result 2022 for Muzzafarpur
RRB Group D Result 2022 for Patna 9498
RRB Group D Result 2022 for Ranchi 13133
RRB Group D Result 2022 for Secunderabad 24596
RRB Group D Result 2022 for Silguri
RRB Group D Result 2022 for Trivandrum
RRB Group D Result 2022 for Bangalore
RRB Group D Result 2022 for Bhubaneswar 6730
RRB Group D Result 2022 for Bilaspur
RRB Group D Result 2022 for Chandigarh
RRB Group D Result 2022 for Gorakhpur
(साई फीचर्स)

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.