रविवार, 19 मार्च 2023

मेष

जॉब में परफार्मेंस बेहतर रहेगा। आज आप अपने घर में कोई नई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा।

वृष

आज धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की कृपादृष्टि रहेगी। सभी काम सरलता से संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे।

मिथुन

व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज शिक्षा के क्षेत्र में सफल रहेंगे। पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। प्रतिस्पर्धी सिर उठा सकते हैं।

कर्क

आज का दिन जांब में थोड़े संघर्ष का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च करना पड़ेगा।

सिंह

आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी।

कन्या

व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। कार्यभार में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं।

तुला

जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। परिजनों से विवाद हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

वृश्चिक

आज जांब में सफलता की प्राप्ति होगी। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। जमीन, मकान, वाहन आदि में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा।

धनु

आज जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ होगा। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। जीवन ध्येय पूरा करने के अवसर मिलेंगे और पद लाभ मिलेगा।

मकर

आज आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। व्यवहार उदार रहेगा और व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। यात्रा परिवारजनों या दोस्तों के साथ हो सकती है।

कुंभ

आज युवा प्यार के मामले में बहुत ही भावुक हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज आप व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात आनंददायक रहेगी।

मीन

आज धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। जाब में प्रमोशन का मार्ग खुल सकता है। अपनी समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

(साई फीचर्स)