परिणीत के विवाह में शामिल हो सकती हैं प्रियंका चौपड़ा

(ब्यूरो कार्यालय)

नई दिल्ली (साई)। प्रियंका चोपड़ा अभी करियर के साथ-साथ बेटी मालती को भी संभाल रही हैं। लेकिन एक्ट्रेस का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह बेटी के लिए करियर की कुर्बानी भी दे देगीं।

ऐसा करने से पहले वह एक बार भी नहीं सोचेंगी। फिर प्रियंका ने अपने पैरेंट्स का उदाहरण दिया कि उन्होंने किस तरह उनके लिए अपना डॉक्टरी का करियर कुर्बान कर दिया था। वहीं खबर है कि प्रियंका चोपड़ा कजन परिणीति की सगाई और शादी में भी शामिल हो सकती हैं, जोकि जल्द ही होने वाली है।

प्रियंका ने बताया कि कैसे 17 साल की उम्र में उनके मिस इंडिया 2000 बनने पर माता-पिता ने बरेली में अपनी अपनी मेडिकल प्रैक्टिस को छोड़ दिया था। जबकि उनका काम अच्छा चल रहा था। इसके बाद दोनों बेटी प्रियंका के करियर के लिए मुंबई आ गए थे। प्रियंका के पापा अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा इंडियन आर्मी में डॉक्टर थे। बाद में उन्होंने यूपी के एक शहर में प्राइवेट अस्पताल भी खोला था, पर बेटी के करियर के लिए सबकुछ छोड़ दिया। प्रियंका ने कहा कि जब तक वह खुद मां नहीं बन गईं, तब तक वह अपने पैरेंट्स के करियर छोड़ने के फैसले को हल्के में लेती रहीं।

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने जब बेटी के लिए करियर दांव पर लगा दिया था, तब वह 40 साल की थीं। प्रियंका भी अभी 40 साल की हैं। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर उनसे पूछा जाए कि वह बेटी के लिए करियर छोड़ दें और किसी और देश में चली जाएं, तो वह ऐसा बिना किसी सवाल-जवाब के करने के लिए तैयार हैं। ऐसा करने से पहले वह बिल्कुल भी नहीं सोचेंगी।