सर्दियों में पानी पीना न करें कम, हो सकती है ये गंभीर समस्या

शरीर की जरूरत के मुताबिक पानी पीना बहुत जरूरी है। जल की मात्रा कम हो जाएतो जीवन खतरे में पड़ जाता है। गर्मियों में प्यास अधिक लगती है मगर सर्दियों में कम लगती है। विशेषज्ञों की मानें तो सर्दियों में पानी न पीने की आदत से बचें।

जल ही जीवन है ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी। इससे यह बात बिल्कुल साफ है कि पानी पीना हमारे लिए कितना जरूरी है। हमारा शरीर जिन तत्वों से बना हैउसमें जल मुख्य घटक है। अगर शरीर में जल की मात्रा कम हो जाएतो जीवन खतरे में पड़ जाता है। गर्मियों में प्यास अधिक लगती है तो लोग पानी भी खूब पीते हैं मगर सर्दियों में यह मात्रा कम हो जाती है। इसकी एक वजह यह है कि हमें इन दिनों प्यास नहीं लगतीजिसके कारण लोग पर्याप्त पानी नही पीते हैं। इस वजह से कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

चिकित्सकों के अनुसार शरीर में पानी की कमी डिहाइड्रेशनहाई ब्लड प्रेशर और इंफेक्शन जैसी बीमारियों को जन्म देती है। पानी की कमी से पाचन क्रिया भी प्रभावित होती है जिस कारण सिरदर्द और थकान की शिकायत होती है। कई लोग बुखार में मरीज को पानी नहीं देते।

जबकि बुखार और डायरिया में शरीर को पानी की ज्यादा जरूरत पड़ती है। डायरिया में शरीर में पानी की कमी के कारण मरीज की हालत खराब हो सकती है। इसलिए थोड़ी-थोड़ी देर में उसे पानी देते रहना चाहिए। बुखार में शरीर का तापमान सही रखने के लिए पानी की जरूरत ज्यादा होती है। महिलाओं के लिए है जरूरी: चिकित्सकों के मुताबिक महिलाओं को अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। स्त्रियों में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्या होती है। इसी वजह उनके शरीर को पानी की अधिक जरूरत होती है। जो महिलाएं प्रेगनेंट हैं या स्तनपान कराती हैं उनके शरीर को पानी की ज्यादा जरूरत होती है।

ऐसे में उन्हें ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। कोई भी इंसान खाने के बिना कई दिनों तक रह सकता हैंपर शरीर को पानी रोज चाहिए। शरीर के मेटाबोलिज्मडाइजेशन और एबजॉरव्शन के लिए पानी की बेहत जरूरत होती हैं। शरीर के यूरियासोडियम और पोटेशियम जैसे विषैले पदार्थ को बाहर करने और तापमान सही रखने के लिए पानी की जरूरत पड़ती है।

खूबसूरती के लिए: त्वचा की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए पानी ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पिएं। पानी की कमी त्वचा को रूखा बनाती है। रूखी त्वचा पर झुर्रियां भी जल्द पड़ती हैं। इसलिए त्वचा में नमी के लिए पानी पीएं ताकि त्वचा चमकदार और जवां बनी रहे। शरीर में पानी की कमी मोटापा भी बढ़ाता है। पर्याप्त पानी पीने से वजन भी नियंत्रित रहता है। आप चाहें तो डाइट से भी शरीर में पानी की कमी को पूरा कर सकते हैं। खाने में खीरातरबूजखरबूज और दूसरे फल शामिल कर पानी की पूर्ति कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में कई तरह की हरी सब्जियां मिलती हैं जिससे शरीर को पानी मिलता है।

इस वजह से भी पीएं पानी

पानी पीना इस इस बात पर भी निर्भर करता हैं कि आपकी दिनचर्या कैसी है। अगर आप ज्यादा शारीरिक मेहनत करते हैं तो आपके शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत है। जो लोग एक्सिरसाइज करते हैं उन्हेंक भी भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। पसीनायूरिन अैरर मेटाबोलिज्म फंक्शन के कारण शरीर में पानी की कमी होती है। इसलिए पानी ज्यादा से ज्यादा पीना जरूरी है।

(साई फीचर्स)