रविवार 28 मई 2023

मेष

आज जॉब में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा, विवाद की भी संभावना है। आपके सभी काम बन जायेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियों का महौल रहेगा। बुक स्टोर के व्यापरियों का काम अच्छा चलेगा। सुखद यात्रा के संयोग हैं। आज व्यर्थ के खर्च पर नियंत्रण रखें।

वृष

आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। आपका स्वास्थ्य पहले से ज्यादा चुस्त दुरुस्त रहेगा। लवमेट आज अपने रिश्ते की एक नयी शुरुआत कर सकते हैं। प्रतियोगी परिक्षा में आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे। नौकरी में प्रमोशन संभव है। काम के बोझ के चलते सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

मिथुन

आज के दिन परिवार सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। स्त्री पक्ष से आज सुखद अनुभूति होगी। व्यापारिक स्थितियां पहले से अनुकूल रहेगी। आपका दांपत्य जीवन सौहार्द्र पूर्ण रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर चलेंगे। पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है।

कर्क

आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कोई बकाया धन मिल सकता है। आज लोग आपकी राय मागेंगे। आपका समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आंख की समस्या से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। आज छोटी- छोटी बातों को नजरअंदाज करें। आज कोई बड़ा निर्णय भी ले सकते हैं।

सिंह

व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। आज घर का माहौल उत्साह से भरा रहेगा। फ़ोन पर किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त रहेगा। व्यापारी आज कोई नयी योजना बनायेंगे। एनालिटिकल पावर स्ट्रॉन्ग रहेगी।

कन्या

नौकरी में सफलता से प्रसन्नता होगी। कन्या व कुंभ राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। आप किसी कम्पटीशन में हिस्सा लेने का मन बनायेंगे। शाम में आप मार्किट जाने का प्लान बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता की अधिकता रहेगी। आपका स्वास्थ पहले से उर्जावान रहेगा।अपनी सोच को सकारात्मक रखें।

तुला

नौकरी को लेकर प्रमोशन संभव है। आज कन्या व मकर राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यय पर नियंत्रण रखें। आपको माता की सेहत का ख़ास ख्याल रखने की जरूरत है। वाहन लेने का विचार बना रहे लोग थोड़ा संयम रखें,जल्द अच्छा समय आएगा। पेट की समस्या से राहत मिलेगी।अपने टारगेट को पूरा करें, सफलता मिलेगी।

वृश्चिक

आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। कन्या व धनु राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हो सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों की अधिक सेल से इनकम में मुनाफा होगा। अगर आप कोई नया कोर्स सीखना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल रहेगा।ऑफिस में कोई डील पक्की हो सकती है।

धनु

आज नौकरी को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। बेरोजगारों को जीवन जीने की नयी दिशा मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्यों की जल्द से जल्द पूर्ती होगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लवमेट काफी दिनों बाद आज डिनर साथ में करेंगे।फैमिली में हार्ड वर्क करना पड़ेगा पर मनचाहा फल भी मिलेगा।

मकर

राजनीति में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। आपके वैवाहिक जीवन का अंधेरा ख़त्म होगा। रोशनी की नयी किरण खुशहाली लेकर आयेगी। ऑफिस से जुड़ी कोई बात अधिक न सोचें। सबके साथ अपनापन बनाकर रखें। आज खर्चा होगा, इन्वेस्टमेंट अवॉइड करें।

कुंभ

व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ करने के साथ ही सतर्क रहें।। आज कम समय में अपना कार्य पूरा कर लेंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। बच्चों के दिल की बात जानेंगे। आज आप किसी नए कार्य को करने के लिए उत्सुक रहेंगे। बेटे के भविष्य से सम्बंधित टेंशन हो सकती है। आज अपने आस पास की महिलाओं को इज्ज़त दें।

मीन

धन आगमन के संकेत हैं। नौकरी में थोड़ा तनाव संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लेखन कार्य में रूचि बढ़ेगी। किसी विशेष स्नेहीजन का घर आना हो सकता है। इससे परिवार की खुशियों में चार चांद लगेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उर्जावान रहेगा।ऑफिस में फायदा होगा, एनालिटिकल पावर स्ट्रॉन्ग रहेगी।

(साई फीचर्स)