मेष

आज व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति होगी। छात्र करियर को नई दिशा देंगे। धर्म सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं। राजनीति के क्षेत्र में कोई बड़ा लाभ हो सकता है।

वृष

जाब में प्रगति से सुख मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। जाब में उच्चाधिकारियों से प्रोमोशन का मार्ग खुल सकता है। निजी संबंध मधुर होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यापार से संबंधित यात्रा पर भी जाने का मौका मिलेगा, जो यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेंगी। आज पिताजी के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण परेशान रहेंगे। सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन

नवीन व्यावसायिक कार्यों में मन लगेगा। जाब में उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा। बैंकिंग व आईटी जॉब से जुड़े लोगों का प्रोमोशन संभव है । भावुकता में कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो, संयम बरतें। सामाजिक कार्य में भाग लेने से लाभ होगा। व्यापार से संबंधित यात्रा पर भी जाने का मौका मिलेगा, जो यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेंगी।

कर्क

आज टीचिंग, आईटी व बैंकिंग जाब के क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। आज पारिवारिक विवादों से बचें। आज शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यो में आशातीत प्रगति होगी। किसी प्रिय मित्र का आगमन होगा। व्यापार से संबंधित यात्रा पर भी जाने का मौका मिलेगा।

सिंह

व्यवसाय में उन्नति से खुश रहेंगे। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। कफ रोग के प्रति सचेत रहें। आज व्‍यापार में सफलता की प्राप्ति होगी।पड़ोसियों की दखलंदाजी के कारण भाईयो के बीच अनबन देखने को मिलेगी। बैंकिंग व आईटी जाब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कन्या

आज का दिन रियल एस्टेट व आईटी जाब में सफलता का है। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में सफल रहेंगे। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। आज व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पड़ोसियों की दखलंदाजी के कारण भाईयो के बीच अनबन देखने को मिलेगी।

तुला

आज संतान के विवाह से सम्बन्धित रुके कार्यों के पूर्ण होने से हर्ष की प्राप्ति होगी। मैनेजमेंट के छात्रों को करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पड़ोसियों की दखलंदाजी के कारण भाईयो के बीच अनबन देखने को मिलेगी।

वृश्चिक

आज व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को नया आयाम देंगे। आज पारिवारिक निर्णय में असमंजस सम्भावित है। नेत्र विकार की संभावना है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। मैत्री संबंध मधुर होंगे, लेकिन वाणी पर संयम रखें। किसी रिश्तेदार की दखलअंदाजी आपके वैवाहिक जीवन में मनमुटाव पैदा कर सकती है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है।

धनु

नौकरी में कार्यों की अधिकता से नवीन पद मिल सकता है। छात्रों को करियर में आशातीत सफलता की प्राप्ति होगी। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। भाई, बहनों की उच्च शिक्षा के लिए धन का निवेश करेंगे। व्यावसायिक कार्यों के लिए आज का दिन मंगलमय है। शासन सत्ता का आपेक्षित सहयोग रहेगा।

मकर

आज जाब को नई दिशा देंगे। व्यवसाय की नव योजना सफल हो सकती है। नौकरी में संघर्ष करना होगा। व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। संतान या शिक्षा के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे।

कुंभ

आज आपको नौकरी में एक नया चैलेंज मिलने का समय आ गया है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। लंबी यात्रा से बचना होगा। बड़े भाई संग व्यवसाय की योजना बन सकती है। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे। फ्लैट खरीदने का प्लान बना सकते हैं।

मीन

आज व्यवसाय सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रहेंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। बैंकिंग व मीडिया से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे।

(साई फीचर्स)