बुधवार 07 जून 2023

मेष

आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे। मित्र का सहयोग मिलेगा। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। बहन की सेहत पहले से बेहतर रहेगी। व्यवसाय में लेन देन को लेकर थोड़ी परेशानी होगी।

वृष

आज कई रुके कार्यों को विस्तार देंगे। व्यवसाय क्षेत्र में आज कुछ नए सहयोगी मिलेंगे, जिनके सहयोग से आपको भविष्य में लाभ होगा। छोटे व्यापारियों को व्यापार में अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मकान खरीदने का प्लान बनेगा। हायर एजुकेशन के लिए समय अच्छा है।

मिथुन

नौकरी में प्रोमोशन की संभावना दिखाई दे रही है। निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच समझ कर ही निवेश करें, हानि की भी संभावना बनी हुई है। जीवनसाथी के साथ आप प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

कर्क

व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सेहत का ध्यान रखें। कोई पूराना रोग है, तो इस पर ध्यान दें। सेहत के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

सिंह

राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्‍कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी।

कन्या

शिक्षा के क्षेत्र में सफलता से खुश रहेंगे। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता का सान्निध्‍य मिलेगा। मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। भाई, बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। बहन की सेहत में सुधार होगा। कार्यभार में वृद्धि होगी।

तुला

नौकरी व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति की संभावना है। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। धन से जुड़े मामले में विशेष सावधानी बरतें। बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

वृश्चिक

नौकरी को लेकर अति प्रसन्न हो सकते हैं। ऑनलाइन लेनदेन में विशेष सतर्कता बरतें। धोखा भी मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में अच्छा खासा लाभ प्राप्त करेंगे। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।

धनु

आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे, लेकिन स्‍थान परिवर्तन भी संभव है। छोटे व्यापारी भी कल व्यापार में अच्छा खासा लाभ प्राप्त करेंगे। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धन का आगमन होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।

मकर

नौकरी में लाभ होगा। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। कल आपको मित्रों की सहायता से आय के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब होंगे। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। बैंकिंग से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।

कुंभ

नौकरी में लाभ हो सकता है। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्यार के मामले में बहुत ही भावुक हो सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे।

मीन

व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मानसिक असन्तोष रहेगा। कारोबार विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी नौकरी में प्रमोशन के मार्ग खुल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

(साई फीचर्स)