इस वर्ष 177285 पर्यटकों ने पेंच टाइगर रिजर्व में भ्रमण किया

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। उप संचालक पेंच टाईगर रिजर्व सिवनी द्वारा जानकारी दी गई कि पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी के कोर जोन कर्माझिरी, टुरिया तथा छिंदवाडा जिले में स्थित जमतरा पर्यटन जोन में इस वर्ष कुल 177285 पर्यटकों ने पेंच टाइगर रिजर्व में भ्रमण किया। कोर क्षेत्र में 106613 पर्यटक तथा बफर जोन में 70673 पर्यटकों ने भ्रमण किया।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य प्रारंभ की गई ”बफर में सफर योजना” को प्रमुखता से प्रचार-प्रसार किया गया, जिसके परिणामस्वरूप कोर क्षेत्रों के 70% पर्यटकों का आना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि पेंच टाइगर रिजर्व में वर्तमान में बरिस मौसम के कारण कोर परिक्षेत्र में पर्यटन बंद हो गया है, किंतु बफर जोन के रूखड,  मासुरनाला, खवासा,  तेलिया, टिकाडी एवं कुम्‍भ्‍पानी में पर्यटन अभी भी प्रारम्‍भ हैं। 

पर्यटकों की जानकारी  पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी