स्टेट कोड ऑफ मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में सिवनी ने जीते 4 गोल्ड 2 सिल्वर 3 ब्रोंज मेडल

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। कूडो मार्शल आर्ट के खिलाड़ी एक दिवसीय 9 जुलाई 2023 को विजय नगर, महर्षि विद्या मंदिर स्कूल, जबलपुर में स्टेट कूडो मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में भाग लिया।

सेंसाई ओमकार कश्यप ने बताया कि टीम कोच सेंसाई घनश्याम कश्यप (जिला कूडो संघ के सचिव) के मार्गदर्शन में सिवनी के खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें गोल्ड मेडल प्राप्त किया आलोक सूर्यवंशी, श्रीदास परते, अमिताभ बघेल, कु सीता मसराम ने अलग-अलग रेट ग्रुप में खेला एवं कु आर्या रंगाडे, कु साक्षी तिवारी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया एवं कु साक्षी कश्यप, कु पवनी उइके, कार्तिकेय तिवारी ने ब्रांच मेडल प्राप्त किया।

समस्त खिलाड़ी, कराते कूडो मार्शल आर्ट अकैडमी साकार सिटी के पास, अंबेडकर वार्ड, ललमटिया, सिवनी में अपनी ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं। समस्त विजेता खिलाड़ियों को संस्था के पदाधिकारियों एवं समस्त खेल प्रेमियों ने इनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की एवं शुभकामनाएं दी साथ ही इनके मार्गदर्शक सेंसाई ओमकार कश्यप एवं उनके कोच सेंसाई घनश्याम कश्यप को भी हार्दिक-हार्दिक बधाई दी