ई-सिगरेट पीते वक्त युवक के मुंह में हुआ ब्लास्ट

सिगरेट पीने ( Smoking ) का ट्रेंड बहुत तेज़ी से युवाओं के बीच बढ़ता जा रहा है। सिगरेट के अलावा ई-सिगरेट का इस्तेमाल भी लोगों ने करना शुरू कर दिया है। आज हम आपको बताएंगे कि ई-सिगरेट ( e- cigarette ) का इस्तेमाल करना कैसे एक युवक के लिए घातक साबित हुआ। इस घटना के बारे में पूरी बात जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। मामला अमरिका ( America )का है जहां एक 17 साल के लड़के को ई- सिगरेट पीना भारी पड़ गया। इस पूरे प्रकरण में उसकी जान भी जा सकती थी।

जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय 17 साल का यह लड़का ई-सिगरेट पी रहा था और उसी दौरान सिगरेट उसके मुंह में फट गई। सिगरेट में हुए ब्लास्ट की वजह से उसका पूरा जबड़ा फट गया। इस हादसे में लड़के के दाँत भी टूट गए। दुर्घटना में लड़का बुरी तरह से घायल हो गया था और उसके मुंह से बुरी तरह से खून निकल रहा था।

घटना के बाद पीड़ित लड़के को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि दुर्घटना के करीब दो घंटे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसका सीटी स्कैन किया गया। सीटी स्कैन की रिपोर्ट में पता लगा कि लड़के का पूरा जबड़ा बुरी तरह से फट चुका है साथ ही उसके कुछ दाँत भी टूट गए हैं।

पीड़ित के डॉक्टर का मानना था कि उनकी जिंदगी में पहली बार ऐसा केस हुआ है इस तरह की दुर्घटना उन्होने पहली बार देखी है। डाक्टर का कहना है कि पीड़ित लड़के की सर्जरी के बाद उसके मुंह का कुछ हिस्सा ठीक भी हुआ है। ई-सिगरेट पीना जान के लिए कितना हानीकारक हो सकता है इस बारे में लोगों को जानकारी होना बहुत जरूरी है।

(साई फीचर्स)