इस शख्स ने चूहों के लिए बसा डाला पूरा गांव

यहां की खूबियां आपको हैरान कर देंगी

आमतौर पर हमारे घरों में काफी चूहे होते हैं और हमारी सभी जरुरत की चीजों को कुतरकर खराब कर देते हैं। इनसे छूटकारा पाने के लिए बाजार ( market ) से या पिंजरा खरीद कर ले आते हैं या फिर चूहे मारने की दवालेकिन एक शख्स ऐसा भी हैजिसने इन चूहों के लिए बगीचे में घर नहीं बल्कि पूरा गांव ( village )ही बना डाला।चूहों के एेसे अनोखे गांव की तस्वीरें सोशल मीडिया ( social media )पर वायरल ( viral )हो रही हैं। इसके साथ ही लोग उस शख्स की तारीफ भी कर रहे हैंजिसने यह काम किया है।

ब्रिटेन ( Britain )के रहने वाले इस शख्स का नाम साइमन डेल है जो पेशे से वाइल्डलािफ फोटोग्राफर है। उन्होंने अपने बगीचे में चूहों के लिए मिनी-विलेज तैयार किया है। गांव में चूहों के लिए छोटे-छोटे घर बनाए गए हैंजिन्हें लकड़ियोंफूलोंपत्तों और पत्थरों की मदद से बनाया गया है। इसके अलावा चूहों की सुख-सुविधा के मद्देनजर साइमन ने कुछ खास इंतजाम भी किए हैं। जिसमें उनके लिए छोटे डाइनिंग टेबल और उस पर खाने की बेहतरीन व्यवस्था की है। इतना ही नहीं चूहों के लिए लॉनटेबल पर फलबोतल में ड्रिंक और छत को घांस-फूस से बनाया गया है।

साइमन डेल ने क्यों बनाया चूहों के लिए घर

दरअसलएक बार वह अपने बगीचे की साफ कर रहे थे उस दौरान उन्हें बहुत सारे चूहे घूमते हुए दिखाई दिएजिनपर हर समय बिल्लियों का खतरा मंडरात रहता था। उन्होंने चूहों को बिल्लियों से बचाने के लिए यह कदम उठाया। साइमन ने पहले एक धब्बे से उनका घर तैयार किया। शुरुआत एक चूहे से की लेकिन जब उनकी संख्या बढ़ने लगी तो साइमन ने चूहों के लिए पूरा का पूरा गांव ही बसा दिया।

(साई फीचर्स)