यहां रहते हैं सबसे ज्‍यादा सुरक्षा कर्मी

वैसे तो कोई भी देश सभी मायनों में काफी सुरक्षित होता है। लेकिन बात जब भी सबसे सुरक्षित जगह की आती है तो हर देश के राष्ट्रपति भवन ( President House ) का इसमें पहला स्थान होता है। लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां राष्ट्रपति भवन से भी ज्यादा एक सुरक्षित जगह है। इस इमारत की सुरक्षा में दिन-रात हेलीकॉप्टर ( helicopter ) लगे रहते हैं। ज्यादा हैरान मत होइए बताते हैं आपको उस जगह के बारे में।

हां है ये जगह

दरअसलअमेरिका ( America ) में एक ऐसी इमारत हैजिसकी सुरक्षा राष्ट्रपति भवन से भी ज्यादा होती है। इस इमारत का नाम है फोर्ट नॉक्स। ये एक अमेरिकी आर्मी की एक पोस्ट हैजो कि केंटुकी राज्य में है और ये एक लाख नौ हजार एकड़ में फैली हुई है। इसे दुनिया की सबसे सुरक्षित इमारतों में से एक माना जाता है। इसकी छत पूरी तरह से बम प्रूफ है। इस पर किसी भी तरह के बम धमाके का कोई असर नहीं होता। इसके अलावा इसके चारों ओर कई तरह के अलार्म सिस्टम भी लगे हैं। इसकी सुरक्षा बंदूकों से लैस अपाचे हेलीकॉप्टर करते हैं। बिना विशेष आज्ञा के इमारत तो काफी दूर की बात हैइस जगह के आसपास भी कोई नहीं जा सकता।

कब हुआ था निर्माण

साल 1932 में इस इमारत का निर्माण अमेरिकी आर्मी द्वारा किया गया था। यहां की सुरक्षा इतनी कड़ी है कि यहां कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता। ये इमारत चारों तरफ से दीवारों को घिरी हुई हैजो कि काफी मजबूत मोटी ग्रेनाइट से बनी है। इसकी सुरक्षा में करीब 30 हजार अमेरिकी सैनिक दिन-रात लगे हुए हैं। दरअसलयहां इतनी सिक्योरिटी इसिलए है क्योंकि ये एक गोल्ड रिजर्व हैजिसमें लगभग 42 लाख किलो सोना रखा हुआ है। इसके अलावा यहां अमेरिकी स्वतंत्रता का असली घोषणा पत्रगुटेनबर्ग की बाइबिल और अमेरिकी संविधान की असली कॉपी जैसी अतिमहत्वपूर्ण चीजें भी मौजूद हैं। यहां का दरवाजा 2 टन का हैजो कि एक कोड द्वारा ही खुलता है।

(साई फीचर्स)