अगर आपकी उम्र है 18 से ज्यादा तो ही आप जा सकते है इन जगहों पर

आज हम आपको दुनिया की 5 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे है जहां केवल 18 से ज्याद उम्र के लोग जा सकते है। इन जगहों पर बच्चों के लिए एंट्री बैन है।

लंदन की अमोरा सेक्स एंड रिलेशनशिप एकेडमी : अमोरा आम स्कूल या एकेडमी की तरह नहीं हैबल्कि यहां पढ़ने वाले सेल्फह डिस्क्रा ईब्डे मेथड से सबकुछ समझते हैं। यहां अनगिनत स्कल्पचर रखे गए हैंजिन्हें देखकर समझा जा सकता है। इरॉटिक फूड गेम्सकिसिंग एबिलिटी को कैसे बढ़ाएं जैसे अनगिनत विषयों को स्क्ल्पचर के जरिए समझाया गया है। यहां ऐसे अलग-अलग विषयों को 9 जोन बनाए गए हैं। सेंट्रल लंदन की कॉवेंट्री स्ट्रीट पर चलने वाली यह एकेडमी अप्रैल 2007 में शुरू हुई थी।

नेकेड रोलरकास्टर : साउथेंड के एडवेंचर आइसलैंड का नेकेड रोलरकास्टदर काफी सुर्खियां बटोर चुका है। अक्टूबर 2015 में सैकड़ों लोगों ने यहां जमा देने वाली ठंड होने के बावजूद बिना कपड़ों के रोलर कोस्टर की सवारी की थी। ऐसा वह किसी जुनून के चलते नहीं कर रहे थेबल्कि ये उन्होंने कैंसर हॉस्पिटल के लिए चौरिटी में पैसे जुटाने के लिए किया था।

इस नेकेड राईड को गिनीज़ बुक में भी दर्ज किया गया। बता दें 2010 में 102 लोगों ने इसी एडवेंचर आइसलैंड पर बिना कपड़ों के राइड की थीजिसे तब गिनीज बुक ने एक अनोखा रिकार्ड माना थालेकिन अक्टूबर 2015 में यह रिकार्ड भी टूट गए। कैंसर पीड़ितों के लिए इस राइड से 10 हजार पौंड जुटाए गए थे।

अटलांटा का एक्सट्रीम हॉन्टेड हाउस  : एडल्ट्स ओनली टैग के साथ बने इस हॉन्टेड हाउस में कई ऐसे कोने हैंजो आपको डरने पर मजबूर कर देंगे। यहां टूर ऑफ टॉर्चर भी हैंजहां आप देख सकते हैं कि लोगों को कैसी-कैसी यातनाएं दी जाती थी। इसका साउंड इफेक्ट ही काफी डरावना है।

भूतों और उनकी हरकतों को बयां करती ये खास ल्यूक गॉडफ्रे और रेन अरिगडा के दिमाग की उपज हैजो खुद हॉरर के दिवाने हैं और लोकल आर्टिस्ट भी। उन्होंने इसे 2013 में शुरू किया था।

अभी हाल ही में यहां एक खास तरह का एलिवेटर शुरू किया गया थाजो गेस्ट्स को बिल्डिंग के डरावने बेसमेंट में ले जाता है।

व्यस्कों के लिए दुनिया का पहला वॉटर पार्क : 2015 में संडे टाइम्स ने दुनिया के 100 बेस्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन्स में शामिल करते हुए बीएच मालोर्रका के बारे में लिखा था- द जीनियस हू केम अप विथ द कांसेप्टो ऑफ द वलर््उा फस्टा एडल्ट ओनली वाटर पार्क डिजर्व ए किंगहुड। यह पार्क 2015 में खुला। यहां 656 सुइट्स हैं, 360 डिग्री लूप वाला रोलर कोस्टर है और ऐसा बहुत कुछ है जिसे बच्चों के बिना कपल काफी इंजॉय करते हैं।

फ्रांस का वाइन थीम पार्क : सिटी दू विन का मतलब है सिटी ऑफ वाइन। यह थीम पार्क फ्रांस के बोर्डेक्सि इलाके में हैंजहां सबसे ज्यादा वाइन बनती है। सबसे खास बातये वाइन थीम पार्क जून 2016 में ही खुला है। इसमें 20 वाइन सेक्शन हैं और यहां वाइन के इतिहास के साथ वाइन-कल्चर को भी समझाया गया है।

यहां 250 सीट का एक ऑडिटोरियम भी हैजहां क्लासेसस्क्रीनिंग औऱ वाइन टेस्टिंग सेशन्स होते हैं। आमतौर पर टिपिकल अम्यूज़मेंट पार्क जैसा दिखने वाले इस वाइन पार्क का स्ट्रक्चर ही वाइन बॉटल जैसा है। यहां एक खास बोट राइड सिम्युलेटर भी हैजिसे देख आप जान सकते हैं कि बीते वक्त में समुद्री व्यापारी कैसे करते थे। चुकी ये थीम पार्क वाइन से रिलेटेड है इसलिए यहाँ भी बच्चों की एंट्री बंद हैं।

(साई फीचर्स)