कतर से जुड़े अजब गजब तथ्य

कतर एक छोटा सा प्रायद्वीप देश है जिसके बारे में शायद आप बहुत कम जानकारियां रखते होंगे। लेकिन कतर देश से जुडी कुछ ऐसी जानकारियां हैं जो आपको हैरान कर देंगी। आज हम आपको कतर देश से जुडी कुछ ऐसी ही अनोखी जानकारियां देने वाले हैं जो आपका सामान्य ज्ञान बढ़ाएंगी। 1. कतर एक युवा देश है और आपको जानकर आश्चर्य होगा की यहाँ की कुल आबादी की सिर्फ 1.5 प्रतिशत आबादी ही 65 वर्ष की उम्र से ज्यादा है।

  1. कतर देश दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्छळ गैस का उत्पादक है।
  2. प्रति व्यक्ति आय के मामले में अगर कोई देश सबसे ऊपर है तो वो कतर ही है।
  3. अरब देशों की तरह कतर में भी महिलाओं को पूरी आजादी नहीं है यहाँ महिलाओं को पारम्परिक पहनावे में ही रहना पड़ता है हालाँकि वहां महिलाओं को ड्राइविंग की आजादी है।
  4. आपको जानकर आश्चर्य होगा की कतर में पेट्रोल से भी महंगा बर्गर है ! यहाँ एक बर्गर के लिए आपको करीब 300 रूपए खर्च करने पड़ेंगे जबकि आपको एक लीटर पेट्रोल सिर्फ 15.59 रूपए में मिल जायेगा।
  5. कतर में विदेशी सैलानियों में पुरुषों को वेस्ट्स और शॉर्ट्स पहनना और महिलाओं को मिनी स्कर्ट और छोटे कपडे पहनना मना है।
  6. कतर के एक छोटे से गाँव अल ठकिरा में आपको कई तरह की असामान्य मछलियां और समुद्री सैन्डल दिख जायेंगे! यह जगह प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है।
  7. कतर एक पढ़ा लिखा देश है और आपको जानकर आश्चर्य होगा की यहाँ की साक्षरता दर 97.3 प्रतिशत है।
  8. दुनिया के सबसे ज्यादा क्षेत्रफल वाले देशों में कतर 164 वें स्थान पर आता है, कतर कुल 11,586 वर्ग किलोमीटर में फैला है।
  9. कतर एक मुस्लिम आबादी वाला देश है जहाँ की 75 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है ! आपको बता दें की यहाँ शराब पीना, बेचना और खरीदना मना है हालाँकि कुछ होटल परमिट लेकर शराब बेच सकते हैं।

(साई फीचर्स)