ऐसे देश जहाँ महिलाएं ज्यादा हैं पुरुष कम

 

लिंग अनुपात की बात तो पूरी दुनिया में की जाती है कई जगह ऐसी हैं जहाँ आज भी लोग जागरूक नहीं हैं और इसी के चलते कई जगहों पर पुरुषों की संख्या महिलाओं से ज्यादा है। भारत में आपने बेटी बचाओ का नारा पढ़ा और सुना होगा क्योंकि भारत में आज भी लोग बेटी पैदा करने से पहले उन्हें मार डालते हैं।

यहाँ आज भी कई जगह ऐसी मानसिकता है की बेटा ही पैदा होना चाहिए। लेकिन इसके विपरीत कई ऐसे देश भी हैं जहाँ महिलाओं की जनसँख्या पुरुषों से भी ज्यादा है। आइये आपको भी बताते है उन 12 देशों के बारे में जहाँ महिलाऐं ज्यादा हैं और पुरुष कम।

  1. अरूबा

अरूबा एक ऐसा देश है जहाँ आधे से ज्यादा आबादी महिलाओं की है। इस देश में 52.50 प्रतिशत जनसँख्या महिलाओं की है।

  1. पुर्तगाल

पुर्तगाल में भी जनसँख्या के मामले में महिलाओं का वर्चस्व है। इस देश में भी आधी से ज्यादा आबादी महिलाओं की है। यहाँ 52.70 प्रतिशत महिलाऐं हैं।

  1. हांग कांग

पुरुषों की तुलना में महिलाओं की ज्यादा संख्या वाले देशों में हांग कांग 10वें स्थान पर आता है यहाँ की कुल आबादी की 53.10 प्रतिशत जनसँख्या महिलाओं की है।

  1. अल सल्वाडोर

अल सल्वाडोर की बात करें तो ये देश भी महिलाओं की आबादी के मामले में काफी आगे है इस देश में भी कुल आबादी की 53.10 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है।

  1. एस्टोनिया

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के ज्यादा अनुपात के मामले में एस्टोनिया 8वे स्थान पर आता है यहाँ कुल आबादी की 53.20 प्रतिशत महिलाऐं हैं।

  1. बेलारूस

यूँ तो बेलारूस एक खूबसूरत जगह है लेकिन इससे भी खूबसूरत बात ये है की यहाँ लिंग अनुपात के मामले में महिलाओं का वर्चस्व है। यहाँ कुल आबादी की करीब 53.50 प्रतिशत जनसँख्या महिलाओं की है।

  1. रूस

रूस भी महिलाओं को बढ़ावा देने में किसी से कम नहीं है रूस में भी जनसँख्या के मामले में महिलाओं का वर्चस्व है। इस देश में कुल जनसँख्या की 53.50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है।

  1. आर्मेनिया

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की अधिक जनसँख्या के मामले में आर्मेनिया 5वे स्थान पर आता है। आर्मेनिया में 53.60 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है।

  1. यूक्रेन

यूक्रेन भी पुरुषों की तुलना में महिलाओं की अधिक संख्या के मामले में पीछे नहीं है ये देश इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आता है। यहाँ कुल आबादी की करीब 53.70 प्रतिशत जनसँख्या महिलाओं की है।

  1. कुरासाओ

कुरासाओ का नाम आपने भले ही नहीं सुना हो लेकिन ये पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की अधिक संख्या के मामले में पूरी दुनिया में तीसरे नंबर का देश है यहाँ कुल आबादी की करीब 53.90 प्रतिशत संख्या महिलाओं की है।

  1. लिथुआनिया

लिथुआनिया पुरुषों के मुकाबले अधिक महिलाओं के मामले में दूसरे स्थान पर आता है। यहाँ कुल आबादी की करीब 54 प्रतिशत जनसँख्या महिलाओं की ही है।

  1. लातविया

लातविया दुनिया का ऐसा देश है जहाँ पुरुषों और महिलाओं के अनुपात में सबसे ज्यादा महिलाओं की जनसँख्या है। यह देश इस मामले में दुनिया भर में पहले स्थान पर आता है जहाँ कुल जनसँख्या की 54.10 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है।

(साई फीचर्स)