कुल कितने देश और महाद्वीप हैं दुनिया में

देश-दुनिया से जुड़ी बातें रोमांच और आश्चर्य से भरी होती है जिनके बारे में जानने-समझने के लिए आप भी उत्साहित रहते होंगे। अपने स्कूल के दिनों में शायद आप भी ग्लोब और मानचित्र में अपने देश को ढूंढा करते होंगे और हो सकता है कि दुनिया के देशों से जुड़े कई क्विज में भी आपने कई बार हिस्सा लिया हो। ऐसे में ये जान लेना काफी दिलचस्प रहेगा कि दुनिया में कुल कितने देश मौजूद हैं। तो चलिए, आज आपको बताते हैं कि दुनिया में मौजूद देशों के बारे में –

वैसे तो पूरी दुनिया में 240 से भी ज्यादा देश और प्रदेश मौजूद हैं लेकिन यूनाइटेड स्टेट्स द्वारा प्रदान की गयी मान्यता के अनुसार वर्तमान में विश्व में 196 देश हैं जिनमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं जिनमें ताइवान, फिलिस्तीन और वेटिकन सिटी (होली सी) को शामिल नहीं किया गया है।

दुनिया के कुल देशों की संख्या जान लेने के बाद, आइये जानते हैं कि कौनसे देश किस महाद्वीप का हिस्सा हैं –

दुनिया में 7 महाद्वीप हैं, ये तो आप जानते ही हैं। अब जानते हैं इन महाद्वीपों की कुछ खास बातें और इनमें मौजूद देशों के बारे में :

एशिया : दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है एशिया। पूरे विश्व के स्थल भाग के एक तिहाई हिस्से पर सिर्फ एशिया महाद्वीप स्थित है, इससे आपको ये अंदाजा तो लग ही गया होगा कि ये कितना बड़ा है। इसके अलावा पॉपुलेशन में भी एशिया पहले नंबर पर ही है। क्षेत्रफल के हिसाब से एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश रूस है जबकि सबसे छोटा देश मालदीव है।

इस महाद्वीप में भारत, पाकिस्तान, चीन, जापान, श्रीलंका, सऊदी अरब, ईरान, इराक, मलेशिया, फिलीपींस जैसे 50 देश हैं जिनमें से ताईवान और हांगकांग जैसे देश चीन के अधीन हैं।

अफ्रीका : दुनिया का दूसरा बड़ा महाद्वीप अफ्रीका है जो हीरे और सोने के उत्पादन के लिए जाना जाता है। इस महाद्वीप का एक तिहाई हिस्सा रेगिस्तान है। अफ्रीका महाद्वीप की एक और खास बात ये है कि सबसे पहले मानव का जन्म और विकास यही हुआ था।

दुनिया के सबसे गर्म महाद्वीप में मिश्र, मोरक्को, जिम्बाब्वे, सूडान, मॉरीशस, कांगो, लीबिया, सोमालिया और नाइजीरिया जैसे 54 देश हैं जिनमें सबसे बड़ा देश सूडान है और सबसे छोटा देश सेशेल्स है।

उत्तरी अमेरिका : दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है उत्तरी अमेरिका, जो विश्व के 16: हिस्से पर स्थित है। यहाँ सरकारी मान्यता प्राप्त स्वतंत्र देशों की संख्या 23 है जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, ग्रीनलैंड और क्यूबा जैसे देश शामिल हैं।

खास बात ये है कि इस महाद्वीप के 79: हिस्से पर केवल दो बड़े देश कनाडा और यूनाइटेड स्टेट्स स्थित हैं।

दक्षिण अमेरिका : विश्व का चौथा बड़ा महाद्वीप है दक्षिण अमेरिका जहाँ अर्जेंटीना, ब्राजील, चिली, कोलम्बिया और वेनेजुएला जैसे 15 देश मौजूद हैं जिनमें से 12 देश स्वतंत्र हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश ब्राजील है और सबसे छोटा देश है फॉकलैण्ड। इस महाद्वीप के ज्यादातर हिस्से में घने जंगल हैं।

अंटार्कटिका : दुनिया का पाँचवां सबसे बड़ा महाद्वीप है अंटार्कटिका जिसके 99: भाग पर सालभर बर्फ जमा रहती है। दुनिया का सबसे ठंडा महाद्वीप होने के साथ-साथ ये दुनिया का सबसे शुष्क स्थान भी है इसलिए यहाँ की कोई स्थायी जनसँख्या नहीं हैं बल्कि यहां एक न्यूक्लियर पावर स्टेशन स्थित है।

यूरोप : यूरोप ट्रिप का प्लान आप अक्सर बनाया करते होंगे क्योंकि यूरोप एक खूबसूरत और समृद्ध महाद्वीप है जो दुनिया का छठा सबसे बड़ा महाद्वीप है। यहाँ पॉपुलेशन और सोर्सेज पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं। यहाँ लंदन, फ्रांस, नॉर्वे, नीदरलैंड, जर्मनी, इटली, रूस और स्विट्जरलैंड जैसे खूबसूरत देशों सहित कुल 50 देश हैं जिनमें सबसे बड़ा देश है रूस और सबसे छोटा देश है वेटिकन सिटी।

आॅस्ट्रेलिया : दुनिया के इस सबसे छोटे महाद्वीप की खासियत ये है कि इस पूरे महाद्वीप पर केवल एक देश आॅस्ट्रेलिया ही स्थित है जिसे दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी माना जाता है। ये देश पेड़-पौधों,जानवरों और मिनरल्स में तो समृद्ध है लेकिन यहाँ पानी की कमी है। खास बात ये है कि आॅस्ट्रेलिया ही वो एकमात्र ऐसी जगह है जिसे एक ही साथ महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप माना जाता है।

(साई फीचर्स)

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.