प्लास्टिक से जुड़े रोचक तथ्य

 

 

आज के इस टेक्नोलॉजी के युग में प्लास्टिक का उपयोग लगभग हर उपकरण में किया जा रहा है। आज हम आपको प्लास्टिक से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य बतायेंगे जिनसे आप को यह पता लग जायेगा कि प्लास्टिक कितना खतरनाक है और इसका उद्गम स्त्रोत क्या है।

  1. प्लास्टिक शब्द का उद्गम ग्रीक भाषा के प्लास्तिकोज शब्द से हुआ है। इस शब्द का अर्थ होता है बनना।
  2. आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि प्लास्टिक की एक बोतल को रिसाईकिल करने में इतनी ऊर्जा खर्च होती है जितनी 60 वाट का बल्ब 06 घण्टे में इस्तेमाल करता है।
  3. प्लास्टिक से बनी 50 प्रतिशत वस्तुएं सिर्फ एक बार इस्तेमाल में आती हैं जिसके बाद इन्हें फेंक दिया जाता है।
  4. पूरी दुनिया के तेल उत्पादन को अगर जोड़ा जाये तो इसका 08 प्रतिशत प्लास्टिक के उत्पादन में लगा दिया जाता है।
  5. हर साल पूरे विश्व में इतने प्लास्टिक को फेंक दिया जाता है जिसे अगर जोड़ा जाये तो इससे पृथ्वी के चार घेरे बना दिये जा सकते हैं।
  6. एक प्लास्टिक बैग अपने वजन से लगभगन 2000 गुना ज्यादा बोझ उठाने में सक्षम होता है।
  7. हर साल लगभग एक लाख पशु प्लास्टिक बैग खाये जाने के कारण मर जाते हैं।
  8. आप जिस प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करते हैं उसे खत्म होने में लगभग 1000 साल लगते हैं।
  9. भारत में हर साल प्रत्येक व्यक्ति लगभग 9.7 किलो प्लास्टिक का इस्तेमाल करता है। वहीं अगर अमेरिका की बात की जाये तो प्रति व्यक्ति प्लास्टिक का इस्तेमाल 109 किलो है।

(साई फीचर्स)

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.