भोजन के बारे में कुछ ऐसे तथ्य जो . . .

 

भोजन जो हमारे लिए अति आवश्यक है मगर भोजन के बारे में भी कुछ ऐसे तथ्य हैं जो शायद आपने कभी सुने नहीं होंगे। तो चलिए इन तथ्यों को विश्लेषित करते है।

  1. क्या आप जानते है की विटामिन से भरपूर खाना जंक फूड के मुकाबले महंगा होता है।
  2. जो लोग चिकन के शौकीन हैं वो यह बात जान के हैरान हो जायेंगे की चिकन में पिछले 40 साल में फैट की मात्र 266 प्रतिशत बढ़ी है।
  3. सारे दूध से बने उत्पादों को सोयलेन्ट कहा जाता है।
  4. क्या आप जानते है आलू, टमाटर और मिर्च पुर्तगाली अपने साथ भारत लाए थे।
  5. भारत में मीट का उपभोग विश्व के उपभोग के मुकाबले बहुत कम है।
  6. शहद ऐसा खाद्य पदार्थ है जो 3000 साल तक खराब नहीं होता है।
  7. क्या आप जानते है चीज सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खाद्य पदार्थ है।
  8. भारतीय भोजन तीन श्रेणियों में विभाजित है। जिसमे पहली श्रेणी है पेय पदार्थ जैसे जूस, जल इत्यादि, दूसरी श्रेणी है तरी वाला मसालेदार भोजन और तीसरी श्रेणी है अति गरिष्ठ भोजन की।
  9. बोम्ब बनाने में मूंगफली का इस्तेमाल किया जाता है।
  10. ऐसा कोई खाद्य उत्पाद नहीं बना है जो माँ के दूध की बराबरी कर सके।
  11. भारतीय खाद्य परंपरा के अनुसार खाने के 6 स्वाद हैं। मीठा, खट्टा, नमकीन, मसालेदार, कड़वा और चरपरा।
  12. कोई भी अप्राकृतिक जूस 100 प्रतिशत असली नहीं हो सकता है।
  13. किसी समय चॉकलेट को मुद्रा के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।
  14. भारतीय खाद्य पद्धति करीब 5000 वर्ष पुरानी है।
  15. तनाव से लड़ने में केला बहुत सहायक है।

(साई फीचर्स)