भालू की गुफा से एक महीने बाद भी जिंदा मिला ये शख्स

 

 

 

 

एक शख्स पर भालू bear ने हमला कर दिया और खींचकर उसे अपनी गुफा cave में ले गया। करीब एक महीने बाद भी वो शख्स जिंदा alive मिला। हालांकि उसका पूरा शरीर ममीकी तरह दिख रहा था। यह चौंकाने वाली घटना रूस के टूवा रीजन की है।

रिपोर्ट के अनुसार- इस शख्स का नाम अलक्जेंडर है। भालू के हमले से वो बुरी तरह घायल हो गया था और मौत के करीब था। किंतु गुफा में वे एक महीने तक जिंदा रहा। रिपोर्ट के अनुसार- रूस के शिकारियों के कुत्तों ने उस शख्स को खोज निकाला।

गुफा से बाहर निकालने के बाद घायल अलेक्जेंडर को अस्पताल hospital ले जाया गया और उसका इलाज किया गया। इलाज के दौरान पता चला कि उसकी रीढ की हड्डी टूट चुकी है।

डॉक्टरों के अनुसार- भालू ने बहुत बुरी तरह से अलेक्जेंडर को दबोचा होगा और फिर उसे अपनी गुफा में फेंक दिया। जहां वो एक महीने तक पड़ा रहा।

रिपोर्ट के अनुसार- जब रूसी शिकारियों के एक समूह ने अपने कुत्तों की भौंकने की आवाज सुनी तो वहां जाकर देखा। कुत्ते भालू की गुफा की ओर देखकर भौंक रहे थे। उन्हें पहले तो जाने से डर लगा लेकिन बाद में उन्होंने अलेक्जेंडर की “ममी” को वहां पाया। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वह जीवित है।