बौद्ध धर्म से जुड़े अनसुने रोचक तथ्य

 

गौतम बुद्ध जिन्हें महात्मा बुद्ध के नाम से भी जाना जाता है इन्होने बौद्ध धर्म की स्थापना की थी। 563 ई.पू. नेपाल की तराई में स्थित कपिलवस्तु के लुम्बिनी ग्राम मंव जन्मे गौतम बुद्ध का वास्तविक नाम था सिद्धार्थ। आइये आज आपको बौद्ध धर्म से जुडी कुछ अनसुनी और रोचक जानकारियां देते हैं।

  1. गौतम बुद्ध की माता का नाम महामाया और पिता का नाम शुद्धोदन था। इनके माता के देहान्त के बाद इनका लालन-पालन इनकी मौसी ने किया जिनका नाम था गौतमी।
  2. बुद्ध ने 29 वर्ष की आयु में ज्ञान प्राप्त करने के लिए अपना घर भी छोड़ दिया था।
  3. सिद्धार्थ यानी गौतम बुद्ध को 35 वर्ष की आयु में गया के समीप निरंजना नदी के पास के एक पीपल के पेड़ के नीचे 49वें दिन ज्ञान प्राप्ति हुई और इसी के बाद ये सिद्धार्थ से बुद्ध कहलाने लगे।
  4. महात्मा बुद्द ने ज्ञान प्राप्त करने के बाद वारणसी के पास सारनाथ में अपना सबसे पहला उपदेश पांच पंडितों, साधुओं को दिया था।
  5. चार आर्य सत्य दु:ख, दु:ख समुदाय, दु:ख निरोध और दु:ख निरोध-गामिनी-प्रतिपदा(दु:ख निवारक मार्ग) यानी अष्टांगिक मार्ग बौद्ध धर्म के मूलाधार हैं।
  6. बौद्ध धर्म की स्थापना करने के बाद महात्मा बुद्ध ने तपस्स और मल्लक नाम के दो शूद्रों को बौद्ध धर्म सर्वप्रथम अनुयायी बनाया।
  7. महात्मा बुद्ध के प्रधान शिष्यों का नाम था उपालि और आनंद।
  8. बुद्ध ने भगवान के बजाय हमेशा मानव गरिमा पर ज्यादा बल दिया।
  9. बौद्ध धर्म हमेशा से वर्ण व्यवस्था और जाति प्रथा के विरोध में रहा है।
  10. बौद्ध धर्म के अनुयायी महीने के 4 दिन अमावस्या, पूर्णिमा और दो चतुर्थी दिवस को उपवास रखते हैं।
  11. बौद्ध धर्म का सबसे पवित्र और अहम् त्योहार वैशाख की पूर्णिमा है जो बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी प्रसिद्द है।
  12. हीनयान और महायान बौद्ध धर्म के 2 सबसे प्रमुख सम्प्रदाय माने गए हैं।
  13. हीनयान सम्प्रदाय के लोग ज्यादातर श्रीलंका, म्यांमार और जावा आदि देशों में हैं।
  14. महायान सम्प्रदाय के लोग ज्यादातर तिब्बत, चीन, कोरिया, मंगोलिया और जापान में बसे हैं।
  15. महात्मा बुद्ध की मृत्यु 80 वर्ष की आयु में वर्तमान उत्तरप्रदेश के कुशीनगर (देवरिया जिले में स्थित) में हुई थी।

(साई फीचर्स)