माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिण्डदान . . .

क्या महिलाएं भी तर्पण अथवा पिण्डदान करने की हैं अधिकारी!
आप देख, सुन और पढ़ रहे हैं समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया की साई न्यूज के धर्म प्रभाग में विभिन्न जानकारियों के संबंद्ध में . . .
हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि से आश्विन मास की अमावस्या तिथि तक पितृ पक्ष माना जाता है। अक्सर आपने पुरुषों द्वारा ही श्राद्ध कर्म करते देखा होगा। क्या कभी आपके मन में यह सवाल आया है कि महिलाएं भी श्राद्ध कर्म कर सकती हैं? इस तरह का प्रश्न लोगों के मानस पटल पर कौंधना स्वाभाविक ही है। जब भी पितृपक्ष आते हैं, तब एक सवाल बार-बार लोगों के सामने सिर उठाता है। क्या महिलाएं श्राद्ध, तर्पण या पिंडदान कर सकती हैं या नहीं? यह परेशानी उन परिवारों में सबसे ज्यादा आती है, जहां ज्येष्ठ पुत्र या कोई पुरुष न हो या घर का पुरुष सदस्य कहीं दूर रहता हो। आमतौर पर तर्पण, श्राद्ध आदि का कार्य घर के पुरुष ही करते हैं। लेकिन, ऐसे किसी पूर्वज का श्राद्ध कैसे हो, जिसके पुत्र ही न रहा हो। क्या ऐसी स्थिति में घर की महिलाएं श्राद्ध, तर्पण आदि कर सकती हैं? आईए जानते हैं इस बात के बारे में विस्तार से . . .
पितृ पक्ष में अगर आप भगवान विष्णु जी की अराधना करते हैं और अगर आप विष्णु जी के भक्त हैं तो कमेंट बाक्स में जय विष्णु देवा लिखना न भूलिए।
विद्वान ज्योतिषाचार्यों का मत है है कि प्रसिद्ध धार्मिक ग्रंथों में से एक गरुड़ पुराण के अनुसार जिस घर में पुत्र नहीं होते उस घर की महिलाएं श्राद्ध कर्म और पिंडदान कर सकती हैं। जिस घर में श्राद्ध कर्म और पिंडदान के समय पुत्र उपस्थित ना हों, तो उनकी गैर मौजूदगी में महिलाएं श्राद्ध कर्म और पिंडदान कर सकतीं हैं।
इस आलेख को वीडियो में देखने के लिए क्लिक कीजिए . . .
जानकार विद्वानों के मत के अनुसार सबसे पहले माता सीता ने पिंडदान किया था। इस बात का उल्लेख मिलता है कि जब भगवान राम और लक्ष्मण अपने पिता दशरथ के श्राद्ध की सामग्री लेने गए थे, उस समय उन्हें वापस लौटने में काफी देर हो गई थी। उनकी गैर मौजूदगी में माता सीता ने ही पूरे विधि विधान के साथ अपने ससुर महाराज दशरथ का श्राद्ध कर्म संपन्न किया था।
इस आलेख को वीडियो में देखने के लिए क्लिक कीजिए . . .

https://www.youtube.com/watch?v=lbMeEuHttf4
विद्वानों के अनुसार श्राद्ध कर्म पुत्रियां भी कर सकती हैं इस संबंध में वाल्मीकि रामायण में उल्ल्ेख मिलता है। वनवास के दौरान जब श्रीराम भगवान, लक्ष्मण और माता सीता के साथ पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध करने के लिए गया धाम पहुंचे तो श्राद्ध के लिए कुछ सामग्री लेने के लिए नगर की ओर गए। उसी दौरान आकाशवाणी हुई कि पिंडदान का समय निकला जा रहा है। इसी के साथ माता सीता को दशरथ जी महाराज की आत्मा के दर्शन हुए, जो उनसे पिंड दान के लिए कह रही थी। इसके बाद माता सीता ने फाल्गू नदी, वटवृक्ष, केतकी के फूल और गाय को साक्षी मानकर बालू का पिंड बनाकर फाल्गू नदी के किनारे श्री दशरथ जी महाराज का पिंडदान कर दिया। इससे उनकी आत्मा प्रसन्न होकर सीता जी को आर्शीवाद देकर चली गई।
पुत्रियां भी श्राद्ध कर सकती हैं इस संबंध में गरुड़ पुराण में भी उल्लेख मिललता है। इसकी श्लोक संख्या 11, 12, 13 और 14 में इसका उल्लेख किया गया है कि कौन-कौन श्राद्ध कर सकता है।
पुत्राभावे वधु कूर्यात, भार्याभावे च सोदनः।
शिष्यों वा ब्राम्हणः सपिण्डो वा समाचरेत।।
ज्येष्ठस्य वा कनिष्ठस्य भ्रातृः पुत्रश्चः पौत्रके।
श्राध्यामात्रदिकम कार्य पुत्रहीनेत खगः।।
इसका भावार्थ है कि सबसे बड़े अथवा सबसे छोटे बेटे या बेटी के अभाव में पत्नी या बहू द्वारा भी श्राद्ध किया जा सकता है। लेकिन पत्नी जीवित नहीं हो तो सगा भाई, भतीजा, भांजा भी श्राद्ध कर सकता है। वहीं इनमें से कोई भी नहीं हो तो किसी शिष्य, मित्र या रिश्तेदार द्वारा भी श्राद्ध किया जा सकता है।
गरुड़ पुराण के इस श्लोक से यह स्पष्ट होता है कि, महिलाओं के पास भी श्राद्ध या पिंडदान करने का अधिकार है। लेकिन इसके लिए कुछ विशेष परिस्थितियां भी बताई गई हैं। लेकिन तर्पण या श्राद्ध के लिए पहले पुरुष को ही वरीयता दी जाती है।
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि जिस व्यक्ति के पुत्र ही न हो या फिर उस घर में कोई भी पुरुष न हो तो ऐसी अवस्था में घर की महिलाएं भी श्राद्ध, तर्पण आदि कर सकती हैं। क्योंकि, पितृपक्ष के दौरान किसी भी परिस्थिति में श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान इत्यादि रोकना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए घर की अकेली महिला भी पितरों का तर्पण, श्राद्ध इत्यादि कर सकती है।
श्राद्ध कर्म करने की सही विधि जानिए,
श्राद्ध कर्म करते समय जातक को सबसे पहले सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए। उसके बाद जौ के आटे से पिंड बनाएं, यदि आपके पास जौ का आटा उपलब्ध नहीं है तो खोये से पिंड बना सकते हैं। अब कच्चा सूत फूल चावल चंदन हाल मिठाई अगरबत्ती तिल जो और दही से पिंड की पूजा करें। दोनों हाथ जोड़ते हुए मन ही मन पितरों की आराधना करें। अब मृत पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति हो यह कामना करें और पिंड को जल में प्रवाहित कर दें। इस बात का विशेष ध्यान रखें पिंडदान हमेशा दोपहर में ही करें।
पितृ पक्ष में अगर आप भगवान विष्णु जी की अराधना करते हैं और अगर आप विष्णु जी के भक्त हैं तो कमेंट बाक्स में जय विष्णु देवा लिखना न भूलिए।
यहां बताए गए उपाय, लाभ, सलाह और कथन आदि सिर्फ मान्यता और जानकारियों पर आधारित हैं। यहां यह बताना जरूरी है कि किसी भी मान्यता या जानकारी की समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के द्वारा पुष्टि नहीं की जाती है। यहां दी गई जानकारी में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों, ज्योतिषियों, पंचांग, प्रवचनों, मान्यताओं, धर्मग्रंथों, दंतकथाओं, किंवदंतियों आदि से संग्रहित की गई हैं। आपसे अनुरोध है कि इस वीडियो या आलेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया पूरी तरह से अंधविश्वास के खिलाफ है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
अगर आपको समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में खबरें आदि पसंद आ रही हो तो आप इसे लाईक, शेयर व सब्सक्राईब अवश्य करें। हम नई जानकारी लेकर फिर हाजिर होंगे तब तक के लिए इजाजत दीजिए, जय हिंद, . . .
(साई फीचर्स)