मस्से काले और भूरे रंग के होते हैं। मस्सेक 8 से 12 प्रकार के होते हैं। मस्से अक्सर अपने-आप समाप्त हो जाते हैं, लेकिन कुछ मस्से इलाज के बाद जाते हैं। मस्से को काटने और फोड़ने के कारण मस्से का वायरस शरीर के अन्य हिस्सों में भी चला जाता है जिसके कारण मस्से हो जाते हैं।
कभी कभी मस्से का वायरस एक आदमी से दूसरे आदमी की त्वचा पर आकर मस्सा बना देते हैं। आइए हम आपको मस्सों से बचने के लिए घरेलू उपचार के बारे में बताते हैं। कई बार मस्से आपके लिए परेशानी और शर्मिंदगी का कारण बन सकते हैं। अगर आप इनसे राहत पाना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। ये उपाय आपको त्वेचा के इन बिन बुलाये मेहमानों से राहत दिलाने में मदद करेंगे।
मस्से के लिए घरेलू उपचार
मस्से को समाप्त करने के लिए एक अगरबत्ती जला लें और अगरबत्ती के जले हुए गुल को मस्से का स्पर्श कर तुरन्त हटा लें। ऐसा 8-10 बार करें, ऐसा करने से मस्सा सूखकर झड़ जाएगा। अगर ज्यादा मस्से हों तो बारी-बारी से सभी मस्सों को इसी तरीके से जलाकर झड़ा दें। ध्यान रहे, अगरबत्ती का स्पर्श सिर्फ मस्से पर ही होना चाहिए।
खट्टे सेब लेकर उनका जूस निकाल लीजिए और उसको दिन में कम से कम तीन बार मस्से की जगह पर लगाइए। इस जूस को नियमित रूप से लगाने पर आप पाएंगे कि मस्से धीरे-धीरे झड़ रहे हैं और तीसरे सप्ताह तक लगभग समाप्ते हो जाएंगे। मस्से को समाप्त करने के लिए प्याज भी फायदेमंद है। एक प्याज को लेकर उसके रस को दिन में एक बार नियमित रूप से लगाने से मस्से समाप्त होते हैं।
बेकिंग सोडा और अरंडी के तेल को रात में मस्सों लगाकर सो जाइए, ऐसा करने से मस्से धीरे-धीरे समाप्त हो जाते हैं। आलू का प्रयोग करने से भी मस्से समाप्त होते हैं। आलू को छीलकर काट लीजिए, उसके कटे हुए हिस्से को मस्सो्ं पर रगड़िए, ऐसा करने से कुछ दिनों में मस्से समाप्त हो जाते हैं।
लहसुन की कली को छील लीजिए, उसके बाद उसे काटकर मस्सों पर रगाड़िए, कुछ दिन बाद मस्से सूखकर झड़ जाएंगे। फूल गोभी का रस मिलाने से मस्से समाप्त हो जाते हैं। रात को सोने से पहले और सुबह उठने के बाद मस्सों पर शहद लगाइए, इससे मस्से खत्म हो जाते हैं।
मस्से वाले हिस्से को पाइनेपल के जूस में रखिए, इससे मस्से नष्ट करने वाले एंजाइम होते हैं। अगर आपके घर पर एलोवेरा है, तो उसका एक छोटा का टुकड़ा काटिये और ताजा जैल मस्से पर लगायें। इससे मस्सा जल्दी ठीक हो जाता है। इन नुस्खों को आजमाने के बाद भी अगर मस्से न समाप्त हों तो चिकित्सिक से संपर्क अवश्य कीजिए। डॉक्टर नवीन वैज्ञानिक तरीके अपनाकर आपको मस्सों से निजात दिला सकता है।
(साई फीचर्स)

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.