कैसे निपटें बच्चों की एसिडिटी और उल्टी से!

अक्सर देखा जाता है कि बच्चों के शरीर की होने वाली समस्याओं को मां समझ नहीं पाती और बच्चे के रोने का कारण ना समझ पाने के चलते मां सिर्फ उसे चुप कराने के प्रयास में लगी रहती हैलेकिन बच्चों की परेशानियां तब ज्यादा बढ़ जाती हैजब उनके पेट में दर्द होने के साथ ही उल्टी का होनामल से खून का आना या फिर बार-बार मुंह से कफ का निकलना जैसी समस्याएं हमारे सामने आती हैं। इस दौरान मां की काफी चिंता बढ़ जाती है और इसके लिए आप अपने बच्चे को लेकर तुरंत डॉक्टर के पास पहुंच जाती हैपर कुछ बीमारियों को आप घर पर ही रहकर सुलझा सकती है। आज हम बता रहें हैंबच्चों से जुड़ी उन बातों को जिसे हर मां को समझना जरूरी है। बच्चों के शरीर में एसिडिटी की समस्या को घरेलू उपचारों से भी ठीक किया जा सकता है।

पुदीना

जब भी आपके बच्चे का पेट दर्द करेंतो उस समय आप उसे पुदीने का सेवन कराएं। पुदीना पेट में ठंडक पहुंचाने का काम करता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। इसके अलावा आप 2 बूंद पुदीने के तेल में 1 चम्मनच जैतून का तेल लेकर बच्चे के पेट की मालिश करें। ऐसा आप दिन में दो बार करें। यदि आप बच्चे को स्तानपान कराती है तो आप भी दिन में एक या दो बार दो बार पुदीने की चाय पी सकती हैं।

नारियल तेल

नारिल तेल हर तरह से फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाला ल्यू रिक एसिड मां के दूध के समान ही अच्छाद होता है। इससे बने भोजन को बच्चा अच्छी तरह से हजम कर सकता है। जो महिलाएं गर्भवती हैंउन्हेंो अपने बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखने के लिए दिन में 2 चम्मेच एक्सेट्रा वर्जिन कोकोनट आॅयल का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा बच्चे के दूध या खाने में एक्सचट्रा वर्जिन कोकोनट आॅयल मिला कर देना चाहिए।

मालिश करें

अपने बच्चे के शरीर को मजबूत करने के लिए रोज नारियल या जैतून के तेल से बच्चे के पूरे शरीर की मालिश करते रहनी चाहिए। साथ ही उसके पेट की भी मालिश हल्के हाथों से करनी चाहिएपर खाना खाने के तुरंत बाद बच्चे की मालिश करना हानिकारक होता है। मालिश रोज सुबह शाम करें। इससे बच्चे का शरीर मजबूत होने के साथ स्वस्थ रहेगा। साथ ही बच्चेश का पाचन तंत्र मजबूत बनेगा।

व्यायाम करवाएं

बच्चेथ के पेट में होने वाली गैस या पेट फूलने की समस्या को दूर करने के लिए थोड़ी बहुत एक्सरसाइज पर जोर देना चाहिए। बच्चे के साथ खेलते हुए उन्हें लिटाकर पैरों को साइकिल के समान चलवाएं या फिर बच्चा बड़ा है तो उसको साइकिल चलाने के लिए दें। इससे बच्चे को सभी परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

एप्पदल साइडर विनेगर

यह बच्चोंइ की इम्यूरनिटी पावर को मजबूत बनाता है। इसका प्रयोग करने के लिए आप एक गिलास पानी को हल्का सा गुनगुना कर लें। फिर इसमें थोड़ा सा एप्पपल साइडर वेनिगर मिला दें। आप दिन में कई बार थोड़ा-थोड़ा करके इसको बच्चे को पिलाते रहें। यदि आपका बच्चा 1 साल के ऊपर का है तो इसे आप शहद के साथ भी खिला सकती है।

कैमोमाइल टी

औषधियों से बनी यह चाय बच्चे की पाचन क्रिया को मजबूत बनाने का काम करती है। इससे हर तरह के दर्द से राहत मिलती है। इसका सेवन करने के लिए गर्म पानी में आधा चम्मतच सूखी कोमामाइल फूल की पंखुडियां को मिलाकर मिश्रण तैयार करें और दिन भर थोड़ा-थोड़ा करके इसे पिलाती रहें।

(साई फीचर्स)