सर्दी से बचने के आसान तरीके और सावधानियाँ

हम ठंड से बचने के कई तरीके आजमाते हैं। खुद को गर्म करने के लिए हम स्वेटरजैकेटऊनी कपड़े पहनते हैं। अपने घरों को गर्म रखने के लिए हम हीटरगीजर आदि का इस्तेमाल करते हैं। फिर भी ठंड लगती रहती है हमें। कुछ लोगों को सर्दी थोडा ज्यादा लगती भी है। इस पोस्ट में जानिए सर्दी से बचने के सरल उपाय और सावधानियों के बारे में जोकि आपको और आपके घर को गर्म रखने में काम आएंगे।

गर्म पानी से नहाने में बड़ा मजा आता है पर ठंडे पानी के भी अपने फायदे हैं। गर्म पानी से नहाने के बाद एक दृदो मग ठंडा पानी अपने ऊपर डाल लें। अजीब लगता है पर यह उपाय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाता और मजबूत करता है। ठंडा पानी त्वचा और शरीर के अंगों में रक्त-संचार बढाता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं।

दरवाजोंखिडकियों में पतले कपडे के पर्दे हटाकर मोटे कपडे के परदे लगाइए। अगर आपका बेड दीवार से एकदम सटा हुआ है तो उसे दीवार से थोडा दूर कर लें। खासकर अगर यह कोई घर की बाहरी दीवार हो तो यह अन्य दीवारों से ज्यादा ठंडी होगी। एक से ज्यादा कम्बल ओढ़ रहे हैं तो मोटे कम्बल जैसे कि मिंक ब्लैंकेट पहले ओढना चाहिए। पतले और कड़े कम्बल सबसे ऊपर होना चाहिएयह गर्मी को बाहर जाने से रोकता है।

लोग स्वेटरजैकेट तो पहन लेते है पर सर खुला रखते है। टोपी लगाना अच्छा नहीं लगता है और मफलर अंकल टाइप लगता है। सरहाथ और पैर खुले रहने से शरीर की गर्मी सबसे ज्यादा बाहर निकलती रहती और सर्दी लग सकती है। बढ़िया ब्रांडेडस्टाइलिश टोपी खरीदिये और कूल मफलर ले आइये। न सिर्फ ये आपको कूल लुक देगा साथ ही हॉट भी रखेगा। पैरो में मोटे मोजे और हाथों में दस्ताने पहनिए।

ठंडी में कंपकपी लगने का मतलब आपका शरीर आपको चेतावनी दे रहा है। अगर आपको कंपकंपी लग रही है तो तुरंत किसी गर्म जगह पर चले जाइये साथ ही शरीर को गर्म करने के उपाय कीजिये। जब आपकी त्वचा का तापमान कम हो जाता है तो शरीर मांसपेशियों के घर्षण से गर्मी पैदा करके शरीर को गरम करना शुरू कर देता है। कंपकंपी ज्यादा होने पर घातक भी हो सकती है अत: इस वार्निंग को हल्के में न लें।

ठंडियों में गर्म पेय जैसे चायसूप आदि पीने में बड़ा सुकून देता हैयह शरीर का आन्तरिक तापमान भी बढाता है। एक बात का ध्यान रखें। गर्म पेय शरीर का तापमान बढाता है और पसीना भी आ सकता है। पर अगर शरीर खुला हुआ है तो यह पसीना उड़ जाता है और शरीर का तापमान कम कर देता है। अत: गर्म पेयों का मजा लें पर अपने शरीर को ढक कर रहें।

शरीर को और बिस्तर को गर्म रखने के लिए रूम हीटर से बढ़िया उपाय हॉट वाटर बोतल है। गर्म पानी वाली बोतल प्रयोग करें या बिजली से गर्म होने वाले जेल हीटिंग पैड। दोनों ही बढ़िया उपाय हैं। यह आपको कई घंटो तक गर्म रखेगा।

अगर आप आग जला कर कमरे को गर्म करने का उपाय कर रहें तो इन बातों का ध्यान रखें। धुवां निकलने के लिए कोई खिड़की या रोशनदान खुला होना चाहिए। कभी भी आग को जलता या सुलगता छोड़कर नहीं सोयें। इससे आग लगने का खतरा है। अगर खिड़की दरवाजे बंद हैं तो धुंए से दम घुट सकता है।

रूम हीटर लगाने से कमरा गर्म तो होता है पर अन्दर की हवा में रूखापन आ जाता है। इसे दूर करने के लिए कमरे में किसी कटोरे या बर्तन में पानी भर कर रखें। धुले हुए भीगे कपड़े हो तो उसी कमरे में कहीं सूखने के लिए डाल दें। यह उपाय करने से हवा में नमी बनी रहेगी और रूखापन नहीं लगेगा।

अक्सर लोग ठंड से बचने के लिए शराब का सेवन करते हैं जोकि गलत है। शराब पीने से गर्मी का अनुभव हो सकता है पर यह शरीर का आन्तरिक तापमान कम कर देती है। शराब शरीर में कंपकंपी पैदा करने वाले तंत्र को भी धीमा कर देती है। अगर आपको पसीना आता है तो यह उड़कर शरीर को और ठंडा करता है। अत: इस भुलावे में न रहें।

(साई फीचर्स)