(विमलेश बंसल आर्या)
ओढ़कर नव वसन न्यारा!
प्रकृति का यौवन निराला,
गा रहा स्वर तान प्यारा!!
नमन हे ईश्वर तुम्हारा,
नमन हे ईश्वर तुम्हारा!
कूप झरने नदी सागर!!
मधुर रस में तृप्त गागर!
झूमते सब पेड़ पौधे!!
नृत्य करते मोर मोहते!
कुहुक कोयल की निराली!!
मगन पुष्पम् डाली डाली!
पृथ्वी माता हरित आंचल!!
हरित चुन्नी हरित हर तल!
लेतीं जब अंगड़ाइयां तब!!
मन भ्रमर डोले हमारा!
नमन हे ईश्वर तुम्हारा,
नमन हे ईश्वर तुम्हा!!
वाक्देवी सरस्वती मां!
मान करती हैं प्रकृति का!!
गीत कविता लिख रहे कवि!
विमल बन सब दे रहे हवि!
रंग रहे रंगरेज चोला!!
बन बसंती मन ये डोला!
गा रहा वीरों की गाथा!!
धन्य हैं वे वीर माता!
हे हकीकत नाज तुम पर!!
कह रहा घ्तुराज प्यारा!
नमन हे ईश्वर तुम्हारा,
नमन हे ईश्वर तुम्हारा!!
(साई फीचर्स)

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.