जब घटाना हो पेट और हिप से फैट तो पिएं जिंजर वॉटर

 

 

आजकल मोटापा या शरीर में जगह जगह चर्बी का जमा हो जाना आम समस्या बन गई है। शरीर में हाथ, जांघों और कूल्हों में चर्बी ज्यादा जम जाती है। इसे कम करने के लिए ना जाने हम कितने उपाए करते हैं। लेकिन यह चर्बी कम होने का नाम ही नहीं लेती है।

इसीलिए आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे बताने जा रहें हैं जिससे आप घर बैठे अपने शरीर की चर्बी घटा सकते हैं। अदरक यह सबके किचन में पायी जाती है। वैसे तो यह बहुत फायदेमंद है लेकिन यह शरीर की चर्बी को भी कम करती है।

अदरक का पानी पीने से शरीर की सूजन, बेचौनी और उत्तेजना कम होती है। यही नहीं अदरक का पानी पीने से कैंसर जैसी बीमारी को भी होने से रोका जा सकता है।

अदरक का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। इस पानी का नियमित रुप से सेवन करने पर शरीर का अतिरिक्त फैट तेजी से बर्न होता है और वजन कम होता है। आइये जानते हैं इसे तैयार करने की विधि।

सामग्री:

अदरक की पतली जड़ें, महीन कटी हुई, 5 लीटर पानी, नींबू.

तैयार करने की विधि

पानी में अदरक को काट कर डाल दें। इसे 15 मिनट के लिए अच्छे से गर्म करें। अब इसे छान लें। आपका अदरक का पानी तैयार है। अदरक का पानी सिर्फ आपका वजन ही नहीं कम करेगा बल्कि यह शरीर से अधिक कोलेस्ट्रॉल को कम करेगा साथ ही कैंसर को ठीक करेगा।

(साई फीचर्स)