शनिवार 06 मई 2023

मेष

आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। नौकरी में परफार्मेंस सुखद है। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। राजनीति में कोई नवीन पद प्राप्त हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। युवा राजनीति में अपना कैरियर बना सकते हैं।

वृष

आज धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी सम्पत्ति से आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है।

मिथुन

व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आप अपने प्रेमी को अपने मन की बात बताएंगे, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे।क्रोध के अतिरेक से बचें। पिता का साथ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

कर्क

आज का दिन व्यवसाय के लिए थोड़े संघर्ष का है। नौकरी को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। हायर एजुकेशन के लिए समय अच्छा है। आपको अपना मनपसंद विषय पढ़ने का मौका मिलेगा।भाइयों के सुख में कमी आएगी। आय की स्थिति में सुधार होगा।

सिंह

आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। युवा अपनी लव लाइफ को लेकर काफी खुश नजर आएंगे। अपने लव पार्टनर के साथ प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे,परिश्रम अधिक रहेगा। भवन के रखरखाव और सुख-सुविधाओं के विस्तार के लिए खर्च बढ़ सकते हैं।

कन्या

व्यवसाय व नौकरी में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। मानसिक कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे।

तुला

व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आज मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। अगर आप किसी कार्य को करने के लिए लोन लेना चाहते हैं, तो यह समय अच्छा है।

वृश्चिक

आज व्यवसाय से सफलता की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। आय में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश प्रवास हो सकता है। व्यवसाय कर रहे जातको को व्यवसाय में कोई नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।

धनु

आज व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में लाभ के संकेत हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। दैनिक कार्यों में बाधाएं आएंगी। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

मकर

आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। मानसिक परेशानियां बढ़ेगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कल का दिन आपके लिए जीवन में रोचक और महत्वपूर्ण मोड़ लेकर आएगा।

कुंभ

राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संचित धन में कमी आएगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम योग भी कल आपकी राशि में बन रहा है, प्रिय से नज़दीकियां बढ़ेंगी।

मीन

आज शिक्षा में सफलता के संकेत हैं। आज अपने हेल्थ से खुश रहेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। तरक्‍की के योग बन रह हैं। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे।

(साई फीचर्स)

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.