सोमवार 29 मई 2023

मेष

आज नौकरी के लिए अनुकूल समय है। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति ‍ होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। सफलता के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। नए वाहन का भी सुख प्राप्त हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन संबंधित किसी विशेष कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी सेहत का खास खयाल रखना होगा। वाहन चलाने को लेकर सावधा रहें।

वृष

धार्मिक कार्यों को विस्तार देंगे। आप वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व मीडिया जॉब से जुड़े लोगों को लाभ होगा। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं। किसी से वाद-विवाद न करें।

मिथुन

बैंकिंग व आईटी में नौकरी करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नौकरी के कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, परन्तु पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लव लाइफ आपकी खुशियों से भरी रहेगी। व्यवसाय में तनाव दिख रहा है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कर्क

व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। घर में नवीन कार्य कर सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। नौकरी में सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। खानपान का खयाल रखें। छोटे व्यापारियों को व्यापार में अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा।

सिंह

नौकरी में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।आज अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है। नौकरी में अपने काम के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना करें।

कन्या

उच्चधिकारियों के सहयोग द्वारा प्राप्त सफलता से खुश रहेंगे। रुके हुए धन की प्राप्‍ति होगी। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावन बन रही है। घर के कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ होगा। गृह निर्माण संबंधी कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा।

तुला

नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ होगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। निवेश से संबंधित किसी भी काम को टाल दें।आप अपने प्रेमी को अपने मन की बात बताने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक

आज कफ जनित विकार संभावित है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। घरेलू समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ होगा। छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जिसमें उन्हें जीत हासिल होगी।

धनु

आज सफलता के लिए अति अनुकूल समय है। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क बना सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए बेहतर समय है। व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी।

मकर

नौकरी में उन्नति होगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। बैंकिंग व फाइनेन्स से जुड़े लोगों को प्रोमोशन संभव है। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। किसी भी बहस या टकराव से बचें। पुराने मित्रों के साथ आप कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे।

कुंभ

छात्रों के लिए समय अनुकूल हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में प्रगति के योग बन रहे हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। गलत खानपान से सेहत में कोई परेशानी हो सकती है।

मीन

व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। परिवार का साथ रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।

(साई फीचर्स)

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.