रविवार 16 जून 2024

मेष
नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। बॉस से किसी काम का उत्तरदायित्व मिलेगा जो आगे चलकर आपके लिए उन्नति का मार्ग बनेगा। हालांकि सहकर्मी आपका अहित करने का प्रयास करेंगे लेकिन यदि आपने समझदारी से काम लिया तो स्थिति संभल जाएगी।
वृष
विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, धैर्य रखें। आज के दिन शत्रुओं से बचकर रहे और उनके साथ किसी तरह के झगड़े या विवाद में पड़ने से बचे। परिवार की आपसे किसी बात को लेकर अपेक्षा रहेगी और आप उन्हें पूरा भी करेंगे।
मिथुन
कोई बड़ी बाधा आ सकती है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। यदि पैसो को कही निवेश किया हुआ है तो वहां से लाभ प्राप्त होगा लेकिन उसकी अपेक्षा खर्चे भी बढ़ जाएंगे। रुका हुआ पैसा भी वापस आ सकता है।
कर्क
यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। यदि कुछ दिनों से किसी के साथ अच्छी बातचीत चल रही है तो आज के दिन उस पर विराम लग जाएगा। वे आपकी किसी बात से नाराज़ हो सकते है जिस कारण बातचीत बंद हो जाएगी।
सिंह
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। घर के सदस्यों के बीच नोकझोंक बढ़ जाएगी और स्थिति बिगड़ भी सकती है। यदि घर में किसी को गंभीर बीमारी है तो उनका ध्यान रखे खासकर दिल के मरीजो का।
कन्या
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। आज के दिन आपको अपने व्यापारिक संबंधों पर ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा परिणाम आपके अनुकूल नही रहेंगे। पारिवारिक मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा।
तुला
पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। पढ़ाई को लेकर मन व्यथित रहेगा और क्या किया जाए और क्या नही, ऐसी स्थिति बनी रहेगी। स्कूल के विद्यार्थी अपना ज्यादातर समय परीक्षा की तैयारी करने में ही लगाएंगे।
वृश्चिक
नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप नया घर लेने का सोच रहे है लेकिन कुछ समय से अटके पड़े है तो आज उस पर आगे बढ़ेंगे। इसके लिए बैंक से लोन लेने का भी सोच सकते है।
धनु
प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शादीशुदा जोड़े थोड़ा संभल कर रहे और एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखे क्योंकि किसी तीसरे व्यक्ति के द्वारा आप दोनों के बीच मतभेद कराने का प्रयास किया जाएगा। यदि आप एक-दूसरे से कोई बात छुपा रहे है तो उसे बता दे और खुलकर बात करे।
मकर
पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। अनहोनी की आशंका रहेगी। शत्रुभय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। बाज़ार में पैसा निवेश किया हुआ है या दूसरो को ब्याज पर पैसा देते है तो आज उसमे अप्रत्याशित लाभ मिलेगा।
कुंभ
मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। यदि आप कॉलेज में है तो अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। कॉलेज की किसी गतिविधि में अनावश्यक खर्चा हो सकता है जिसका कोई लाभ नहीं मिलेगा।
मीन
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जरा सी लापरवाही से अधिक हानि हो सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। मानसिक रूप से एक दम स्वस्थ रहेंगे और आत्म-विश्वास में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। यदि आप किसी काम को करने में अक्षम महसूस कर रहे थे तो आज के दिन नयी ऊर्जा का संचार आप में होगा।
(साई फीचर्स)