शनिवार 05 अक्टूबर 2024

मेष

आज व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। कार्यक्षेत्र में कोई सुनहरा अवसर हाथ लग सकता है। मेहनत के अनुसार पूरा फल मिलेगा।

वृष

आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है। कोई काम वरिष्ठ सदस्यों से अनुमति लेकर ही करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है।

मिथुन

आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए अनुकूल है। जॉब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोग सावधान रहें।

कर्क

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। नौकरी व्यापार में दिन लाभप्रद रहेगा। नए अनुबंध हाथ लग सकते हैं जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होंगे। वाणी और व्यवहार पर ध्यान रखें। रक्त संबंध आज मजबूत होंगे।

सिंह

आज जॉब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ होगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। व्यापारिक मामलों में लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। आज आपकी कार्यशैली में रचनात्मकता रहेगी।

कन्या

आज पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। अत्यधिक आत्मविश्वास में गलत फैसले लेने से बचें। कुछ कानूनी मामले आपके पक्ष में रहेंगे।

तुला

जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक दृष्टि से समय अनुकूल नहीं है। बेवजह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें।

वृश्चिक

व्यवसाय में प्रगति होगी। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। कार्यक्षेत्र में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। आज धन धान्य में वृद्धि होगी। आप परिवार में सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे।

धनु

जॉब व व्यवसाय को लेकर प्रोग्रेस के समाचार की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल है। नई परियोजनाओं पर पूँजी निवेश कर सकते हैं । नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर प्राप्त होगा।

मकर

आज अपनी वाणी के प्रति सावधान रहें। जॉब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। उच्चाधिकारियों से मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आज स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा अन्यथा समस्या हो सकती है।

कुंभ

आज व्यवसाय को लेकर लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी परेशान कर सकते हैं। व्यापार को लेकर यदि आप कुछ योजनाएं बनाते हैं तो उनसे आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

मीन

गृह निर्माण को लेकर बड़ा कार्य संभावित है। कार्यक्षेत्र में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। सूझबूझ से काम करने में समझदारी है। आपके कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैंजिसमें आपको सावधान रहना होगा।

(साई फीचर्स)