राशिफल, शनिवार 24 दिसंबर 2022

मेष

धीरे-धीरे जोखिम से बाहर आ रहे हैं। लेकिन अभी भी भाग्य पर भरोसा करके कोई काम न करें। यात्रा में कष्ट संभव है। मन थोड़ा परेशान रहेगा। ऊर्जा का स्तर लगभग घटा रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ

परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क न लें। खासकर कोई शारीरिक रिस्क न लें। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन

जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। नौकरी की स्थिति भी अभी मध्यम है। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे पर कोई आक्षेप या आरोप-प्रत्यारोप लगा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें। प्रेम-संतान व व्यापार शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क

स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी नहीं है। शत्रुओं को परास्त करेंगे। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

सिंह

भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। ऐसे भी मानसिक तौर पर लो फील करेंगे। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें। विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में रहेंगे। मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका ठीक चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या

घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। घर में भौतिक सुख-संपदा की स्थिति थोड़ी गड़बड़ रहेगी। घरेलू सामान खराब होता दिखाई पड़ रहा है, जो कि आपकी मानसिक स्थिति को थोड़ा खराब करेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। रक्तचाप की समस्या हो सकती है। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला

नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार आपका अच्छा चलता रहेगा। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना उत्तम होगा।

वृश्चिक

धन का निवेश न करें। कुटुंब सुख में बाधा रहेगी। रिश्तेदारों की ओर से खराब समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार मध्यम दिख रहा है।  पीली वस्तु पास रखें।

धनु

बुझा-बुझा सा आप महसूस करेंगे। ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

मकर

मन आशंकित रहेगा। धन का व्यय आपको परेशान करेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा क्योंकि नेत्र पीड़ा या सिरदर्द की समस्या हो सकती है। आंख में चोट या सिर पर चोट लग सकती है। प्रेम-संतान व व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ

आय में आशातीत बढ़ोतरी हो सकती है। धन लाभ के संकेत हैं। लेकिन मानसिक परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य लगभग ठीक है लेकिन कंधे से ऊपर परेशानी हो सकती है। व्यापार आपका लगभग ठीक दिख रहा है। लेकिन मानसिक व शारीरिक कष्ट दिख रहा है। बाकी आर्थिक मामले आपके ठीक रहेंगे। सूर्य को जल देते रहें।

मीन

कोर्ट-कचहरी में असमंजस की स्थिति दिख रही है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपके सीने में भी विकार संभव है। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा। 

(साई फीचर्स)