मंगलवार 16 मई 2023

मेष

आज गृह निर्माण में कुछ नया कर सकते हैं। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे। रूका कार्य बनेगा। आज के दिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति में सुधार होगा। व्यवसाय में कोई नवीन कार्य हो सकता है।

वृष

व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। धन के लेन देन में लापरवाही से बचें। लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद खत्म होंगे, फैसला आपके पक्ष में आएगा। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। आज के दिन आपके व्यवसाय में कुछ परेशानियां बनी रहेगी। सीने में विकार हो सकता है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।

मिथुन

व्यवसाय में उन्नति संभावित है। जॉब में लाभ होगा। उदर रोग की सम्भावना रह सकती है। आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी से अपने मन की बात कहेंगे, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे। आपको प्रेम एवं संतान का भरपूर साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

कर्क

जॉब में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। आज के दिन आप वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बदलते मौसम के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा।

सिंह

जॉब में सफलता व कुछ व्याससयिक कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे। वाहन क्रय की योजना बनेगी। वाणी पर ध्यान दें। आज के दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। राजनीति में सफलता मिलेगी।आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा।

कन्या

बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। व्यवसाय से लाभ होगा। आज के दिन शत्रु भी आपके मित्र बनने की कोशिश करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनेगी।

तुला

आज घर में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध जातकों के लिए शुभ है। घर क्रय करने की बात चलेगी। आज के दिन आप पर मानसिक दबाव बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। सेहत आपकी पहले से बेहतर रहेगी। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा।

वृश्चिक

आईटी व बैंकिंग जॉब के जातकों को सफलता मिलेगी। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह रहेगा। आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। अविवाहित लोगों के रिश्ते की बात चल सकती है।

धनु

व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। आज के दिन आप पराक्रमी बने रहेंगे। आपको व्यवसायिक सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी।

मकर

जॉब में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। आज के दिन धनागमन होता रहेगा। आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कुंभ

व्यावसायिक सोच को विस्तार देगा। जॉब में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। आज के दिन असमंजस की स्थिति बनी रहेगी, जिससे मन परेशान रहेगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको प्रेम एवं संतान का साथ नहीं मिल रहा है, लेकिन व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी।

मीन

आज के दिन सिर दर्द व नेत्र पीड़ा से आप परेशान रहेंगे। आपको कोई अज्ञात भय सताएगा। आपकी प्रेम एवं संतान से दूरी बढ़ सकती है। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं ।आपको व्यावसायिक लाभ मिलेगा। आज के दिन खर्च की अधिकता से बचें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

(साई फीचर्स)