शनिवार 20 मई 2023

मेष

आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे। मित्र का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। जीवनसाथी की तरक्की को लेकर आप काफी खुश नजर आएंगे। व्यवसाय में लेन देन को लेकर थोड़ी परेशानी होगी।

वृष

आज कई रुके कार्यों को विस्तार देंगे। व्यवसाय क्षेत्र में आज कुछ नए सहयोगी मिलेंगे, जिनके सहयोग से आपको भविष्य में लाभ होगा। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मकान खरीदने का प्लान बनेगा।

मिथुन

नौकरी में प्रोमोशन की संभावना दिखाई दे रही है। निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच समझ कर ही निवेश करें, हानि की भी संभावना बनी हुई है। कल आपको अपनी नौकरी में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझकर लेना होगा। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

कर्क

व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सेहत का ध्यान रखें। कोई पूराना रोग है, तो इस पर ध्यान दें। सेहत के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है। आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। पैतृक संपत्ति से भी धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह

राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्‍कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।रियल एस्टेट संबंधी निवेश आपको अच्छा खासा मुनाफा देंगे। किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है।

कन्या

शिक्षा के क्षेत्र में सफलता से खुश रहेंगे। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।आपको आपके रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। नए वाहन का भी सुख प्राप्त हो सकता है।

तुला

नौकरी व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति की संभावना है। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। धन से जुड़े मामले में विशेष सावधानी बरतें। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर बातचीत करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक

नौकरी को लेकर अति प्रसन्न हो सकते हैं। ऑनलाइन लेनदेन में विशेष सतर्कता बरतें। धोखा भी मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यवसायिक लेन-देन में सावधानी की जरूरत है। अपने दिन की योजना सावधानी से तय करें छात्रों को कंपटीशन में सफलता की प्राप्ति होगी।

धनु

आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे, लेकिन स्‍थान परिवर्तन भी संभव है। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। धन का आगमन होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।

मकर

नौकरी में लाभ होगा। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। बैंकिंग से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जॉब से संबंधित कोई भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी ना करें।

कुंभ

नौकरी में लाभ हो सकता है। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। कल आपका कोई पड़ोसी आपसे धन उधार मांग सकता है, आपको बहुत ही सोच समझकर धन उधार देना होगा। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे।

मीन

व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मानसिक असन्तोष रहेगा। कारोबार विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मकान, प्लॉट को खरीदने की योजना बना रहे थे, उस में कामयाबी मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। सेहत में पहले से सुधार होगा।

(साई फीचर्स)