ब्रहस्पतिवार 22 जून 2023

मेष

आज नौकरी के लिए अनुकूल समय है। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। सफलता के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। नौकरी में प्रमोशन संबंधित किसी विशेष कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं। वाहन चलाने को लेकर सावधान रहें।

वृष

धार्मिक कार्यों को विस्तार देंगे। आप वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व मीडिया जॉब से जुड़े लोगों को लाभ होगा। व्यवसाय कर रहे जातकों को व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है। किसी से वाद-विवाद न करें।

मिथुन

बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नौकरी के कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, परन्तु पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यवसाय में तनाव दिख रहा है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन के मार्ग बनेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क

व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। घर में नवीन कार्य कर सकते है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। आप कल किसी कानूनी कार्य में जीत हासिल कर सकते है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। खानपान का खयाल रखें।

सिंह

जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आज अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है।

कन्या

उच्चधिकारियों के सहयोग द्वारा प्राप्त सफलता से खुश रहेंगे। रुके हुए धन की प्राप्‍ति होगी। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावन बन रही है। घर के कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ होगा। कंपटीशन की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह समय अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

तुला

जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ होगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। निवेश से संबंधित किसी भी काम को टाल दें।

वृश्चिक

आज कफ जनित विकार संभावित है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। घरेलू समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ होगा। व्यापार के लिए आप यात्रा भी कर सकते हैं, जो लाभदायक रहेगी।

धनु

आज सफलता के लिए अति अनुकूल समय है। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए बेहतर समय है। नए-नए लोगों से मिलकर अपने व्यापार को काफी आगे बढ़ाएंगे।

मकर

जॉब में उन्नति होगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। बैंकिंग व फाइनेन्स से जुड़े लोगों को प्रोमोशन संभव है। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। किसी भी बहस या टकराव से बचें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो कल का दिन अच्छा है।

कुंभ

छात्रों के लिए समय अनुकूल हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में प्रगति के योग बन रहे हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में कल का दिन ठीक रहेगा।

मीन

व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ हो सकता हैं। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। परिवार का साथ रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

(साई फीचर्स)