जिले में अब तक 962.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। भू-अभिलेख कार्यालय सिवनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 1 जून  से 12 अगस्त  24  तक की स्थिति में 962.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। वहीं 09 अगस्त को जिले में कुल 16.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिसकी विकासखंडवार जानकारी निम्नानुसार है- सिवनी में 15.4 मि.मीकुरई में 0.0 मि.मी., बरघाट में 0.0 मि.मी., केवलारी में 63.0 मि.मी., छपारा 12.0 मि.मी, लखनादौन में 1.5 मिमी, धनौरा में 23.5 मिमी एवं घंसौर में 13.0 मिमी. वर्षा हुई है।

इसी प्रकार 01 जून से 12 अगस्त  24  की स्थिति में जिले में कुल 7742.6 एवं 09 विकासखंड में औसतन 962.8 मि.मी. वर्षा हुई है।

अब तक विकासखंड सिवनी में 1091.9 मि.मी, कुरई में 719.0 मि.मी., बरघाट में 1006.6 मि.मी., केवलारी में 1088.4 मि.मी., छपारा 980.1 मि.मी, लखनादौन में 902.2 मिमी, धनौरा में 882.4 मिमी एवं घंसौर में 1072.0 मिमी. वर्षा, इस प्रकार कुल 7742.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। ज्ञात हो विगत वर्ष 12 अगस्‍त 23 की स्थिति में कुल 6482.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।