इंडिगो ने दिया 500 एयरक्राफ्ट का आर्डर!

(ब्यूरो कार्यालय)

नई दिल्ली (साई)। इंडिगो एयरलाइन ने बड़ा ऐलान करते हुए एयरबस के 500 एयरक्राफ्ट के लिए ऑर्डर बुक कर दिया है।

एअर इंडिया के बाद एक बार फिर किसी एयरलाइन इतनी बड़ी डील की है। डील के तहत इंडिगो A320NEO, A321NEO और A321XLR जैसे 500 एयरक्राफ्ट खरीदने जा रही है।

बता दें कि इससे पहले एअर इंडिया ने 470 एयरक्राफ्ट की डील की थी, तब उसे सबसे बड़ी खरीद बताया गया था। लेकिन अब कुछ ही महीनों के अंदर इंडिगो ने उस डील को काफी पीछे छोड़ दिया है और 500 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दे दिया है। अभी वर्तमान में इंडिगो के पास 310 एयरक्राफ्ट है, 480 का ऑर्डर पहले दिया जा चुका है और अब 500 और एयरक्राफ्ट की बात कर दी गई है, यानी कि आने वाले समय में 1000 से ज्यादा विमान इंडिगो के पास रहेगा।

बताया जा रहा है कि 2029 तक इंडिगो को ये 500 एयरक्राफ्ट मिल जाएंगे। वैसे अभी भी एयरलाइन सेक्टर में इंडिगो एक बड़ा खिलाड़ी है, घरेलू बाजार में तो उसकी हिस्सेदारी 57 फीसदी के करीब बताई जाती है। ऐसे में इस नए ऑर्डर के बाद वो मार्केट में अपनी स्थिति और ज्यादा मजबूत कर लेगा।

इससे पहले तक एअर इंडिया के पास सबसे बड़ी डील का तमगा था। इस साल फरवरी में कंपनी ने 470 विमान खरीदने की बात कही थी। उस समझौते के तहत एयरलाइन को 250 एयरबस के और 220 बोइंग के विमान मिलने वाले हैं। अब पहले एअर इंडिया और अब इंडिगो द्वारा किया गया ये करार मायने रखता है। असल में भारतीय एयरलाइन इस समय संकट के दौर से गुजर रहा है, कुछ समय पहले ही गो एअर ने खुद को दिवालिया घोषित किया है। अब आने वाले समय में इन करारों से मार्केट में स्थिति कितनी सुधरती है, इस पर नजर रहेगी।