अन्तर्राष्ट्रीय साइन लैंगवेज दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों एवं अधिनियम से अवगत कराया गया

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्री नवजीवन विजय के मार्गदर्शन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा दिये गये निर्देशानुसार विगत दिवस श्रवणबाधित दिव्यांगजनों के लिए अन्तर्राष्ट्रीय साइन लैंगवेज दिवस सी.डब्ल्यू.एस.एन. छात्रावास सिवनी में मनाया गया।

संदीप परते प्रभारी प्रशासकीय उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण सिवनी द्वारा बताया गया कि अन्तर्राष्ट्रीय साइन लैंगवेज दिवस पर सर्वप्रथम चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र सिवनी महेश बघेल द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात् राजेश लिल्हारे प्रभारी वित्तीय उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण द्वारा साइन लैंगवेज दिवस कार्यक्रम आयोजन के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया।

इसके पश्चात् जबलपुर से आमंत्रित की गई साइन लैगवेज की विशेष प्रशिक्षक कुमारी रोहानी ठाकुर ने साइन लैंगवेज के माध्यम से सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों (विशेष रूप से श्रवणबाधित) के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 अनुसार अधिकार एवं सुविधाओं से दिव्यांगजनों को अवगत कराया गया। इसके पश्चात् कलापथक दल के प्रभारी द्वारा नशामुक्ति के संबंध में अवगत कराते हुये नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले श्रवणबाधित दिव्यांगजनों को पुरस्कार वितरण किये गये जिसमें चित्रकला 18 से 35 वर्ष आयुवर्ग में भूपेन्द्र प्रथम, रबिना अंसारी द्वितीय, सचिन पटले तृतीय तथा 6 से 16 वर्ष आयुवर्ग में शुभेच्छा धुर्वे प्रथम, सिमरन डहेरिया द्वितीय, अजंना विश्वकर्मा को तृतीय एवं रंगोली प्रतियोगिता में स्तुती डहेरिया प्रथम, धनेश्वरी धुर्वे द्वितीय एवं अर्पिता बरकडे को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

उक्त कार्यक्रम में जिला शिक्षा केन्द्र से ए.पी.सी. उइकेजी, हरीश वर्मन, कैलाश रैकवार, विकासखंड से आये मोबाईल स्त्रोत सलाहकार, दिलखुश विशेष विद्यालय से सिस्टर ममता, रोहानी ठाकुर जबलपुर, सी.डब्ल्यू.एस.एल. की प्रबंधक खिमिया सनोडिया एवं स्टाफ, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र सिवनी के अधिकारियों-कर्मचारियों की सहभागिता रही तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के प्रशासकीय अधिकारी द्वारा सबका आभार व्यक्त किया गया।