भले ही कांग्रेस मोदी को भला बुरा कहे, पर थरूर दिख रहे मोदी के फेन!

नमस्कार, ये समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया है। अब आप साई न्यूज की समाचार श्रंखला में ब्रहस्पतिवार 03 मार्च 2022 का राष्ट्रीय ऑडियो बुलेटिन सुनिये.
——–
कांग्रेस प्रवक्ता समाचार चैनल्स पर यूक्रेन से भारतीयों की वापसी के मुद्दे पर सरकार की असफलता गिनाते नहीं थक रहे लेकिन पार्टी सांसद शशि थरूर सरकार की विदेश नीति से गदगद हैं। उन्होंने विदेश मंत्री और उनकी टीम की जमकर तारीफ की है। थरूर ने विदेश मंत्रालय की तरफ से बुलाई गई मीटिंग में शामिल होने के बाद कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनकी टीम ने एक एक सवाल का जिस गहराई से जवाब दिया है, वह बेहद प्रशंसनीय है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि विदेश नीति तो ऐसी ही होनी चाहिए। इस मीटिंग में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल थे।
विदेश मंत्रालय ने रूस यूक्रेन युद्ध से पैदा हुए संकट पर गुरुवार को सलाहकार समिति की बैठक बुलाई। बैठक में छह राजनीतिक दलों के नौ सांसदों ने हिस्सा लिया। इन सभी ने मौजूदा संकट से निपटने के लिए सुझाव तो दिए ही, एक से बढ़कर एक सवाल भी दागे जिनका विदेश मंत्रालय ने विस्तृत जवाब दिया। इससे शशि थरूर इतने संतुष्ट हुए कि उन्होंने विदेश मंत्री की तारीफों के पुल बांध दिए।
थरूर ने ट्वीट कर कहा, यूक्रेन पर विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति की आज सुबह बुलाई गई बैठक जबर्दस्त रही। हमारे सवालों और चिंताओं पर विस्तृत और बिल्कुल सटीक जवाबों के लिए डॉ. एस जयशंकर और उनके सहयोगियों का धन्यवाद। थरूर ने मोदी सरकार की विदेश नीति की तारीफ में कसीदे पढ़ डाले। उन्होंने लिखा, विदेश नीति में यही जोश ओ खरोश दिखनी चाहिए। हमने कई बिंदुओं पर बातचीत की। विदेश मंत्री इसकी जानकारी देगा। यह शानदार मीटिंग थी। हम सभी एकजुट हैं।
——–
सरकार ने यूक्रेन से लौटे सभी छात्रों से बृहस्पतिवार को कहा कि अगर उन्होंने कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक नहीं ली है तो वे अब इन्हें ले लें ।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम आपके (मीडिया) जरिये यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि (यूक्रेन से) वापस आए छात्रों ने अगर टीका नहीं लगवाया है तो वे कोविड रोधी टीका लगवा लें।
स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय, यूक्रेन से आने वाले लोगों और उनके स्वास्थ्य के संबंध में लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में है।
उन्होंने कहा, हम लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं। यूक्रेन से छात्र या जो भी वापस आ रहा है उसके लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा दिशा निर्देशों में बदलाव किया गया है ताकि वे समय पर पहुंच सकें। कितनी उड़ान पहुंची और कितने लोग आए, इस बाबत हम विदेश मंत्रालय के सम्पर्क में हैं। हम उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी एकत्र कर रहे हैं।
——–
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा जीत दर्ज कर दोबारा सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, योगी आदित्यनाथ एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू के दौरान उस वक्त भावुक हो गए और रो पड़े, जब उनकी बहन के बारे में सवाल किया गया।
एक न्यूज चेनल को दिए गए इंटरव्यू में एंकर के द्वारा सवाल किया कि राहुल गांधी ने भी अपनी बहन प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा है। इसके बाद उन्होंने दुकान पर काम करतीं सीएम योगी की बहन की तस्वीर दिखाकर सवाल किया, जिसे देखकर यूपी के सीएम बेहद भावुक हो गए। सीएम योगी ने रुंधे गले से कहा, मैं योगी हूं और मुझे पूरे प्रदेश का ध्यान रखना होता है। एक मुख्यमंत्री के तौर पर मैंने राजधर्म की शपथ ली है, परिवार कि नहीं। ये बातें कहते कहते सीएम योगी की आंखें भर आई थीं।
——–
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत परिवार में गर्भवती महिलाओं को सहायता राशि दी जाती है। इस राशि के तहत महिलाओं को 5000 रुपये की धनराशि दी जाती है। अब केंद्र सरकार ने इसके नियम में बदलाव कर दिया है। बदलाव के दौरान अब परिवार में दोबारा से गर्भवती हुई महिला या स्त नपान करा रही महिला एक बार और सहायता राशि पा सकती है, लेकिन इसकी शर्त यह है कि दूसरा बच्चात बेटी होनी चाहिए।
केंद्र सरकार ने बेटियों को प्रमोट करने को लेकर यह फैसला लिया है। इस नियम को 1 अप्रैल 2022 से लागू किया जाएगा। सरकार इसके अलावा मिशन शक्ति, मिशन वात्सकल्यै, सक्षम आगनवाड़ी जैसे योजनाओं को भी 1 अप्रैल से संशोधन किया जा सकता है। इस स्कीसम के बारे में जानकारी देते हुए महिला और बाल विकास मंत्रालय ने कहा कि ब्यूारो ऑफ पुलिस रिसर्य एण्डज डेवलपमेंट से कोलाब्रेशन किया गया है। सेक्रेटरी इनदेवर पांडेय ने इस स्कीमम में संशोधन को लेकर जानकारी दी है।
——–
देश में ईंट के भट्ठों से होने वाली प्रदूषण को कम करने के लिए अब भट्ठे मालिकों को नए नियमों का पालन करना होगा। केंद्र सरकार के केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने इन नियमों को तैयार किया है और इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। ये आदेश सभी राज्यों में लागू होंगे। इन नियमों की मदद से आम जनता को स्थानीय स्तर पर बढ़ते प्रदूषण के स्तर से राहत मिलेगी।
नई व्यवस्था को लागू करने के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने पर्यावरण संरक्षण संशोधन नियम 2022 तैयार किए हैं। इन नियमों के मुताबिक भट्ठों के लिए चिमनी की न्यूनतम ऊंचाई को अधिक किया गया है। जिन भट्ठों की क्षमता 30 हजार ईंट प्रतिदिन से कम है। उनके लिए चिमनी की ऊंचाई 14 मीटर जिसमें लोडिंग प्लेटफार्म से कम से कम 7.5 मीटर होगी।
वहीं 30 हजार से अधिक ईंट निर्माण करने वाले भट्ठों को 16 मीटर ऊंची चिमनी जिसमें लोडिंग प्लेटफार्म से कम से 8.5 मीटर की व्यवस्था करनी होगी। माना जा रहा है कि धुंए के लिए ऊंचाई बढ़ने से ईंट के भट्ठे के आसपास के इलाकों का प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। यह अधिसूचना पर्यावरण विभाग के अपर सचिव नरेश पाल गंगवाल ने जारी की है।
——–
बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा पर मुसलमानों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। साथ ही परोक्ष तौर पर मुख्यकमंत्री योगी की बुलडोजर बाबा की इमेज पर निशाना साधा है। मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव में मुस्लिमों को कम टिकट देने को लेकर सपा को भी आड़े हाथों लिया है। एक अखबार को दिए साक्षात्कार में उन्होंने बेहत तल्ख रवैया अख्तियार किया है।
बसपा सुप्रीमो ने कहा, भाजपा सिर्फ गैर मुस्लिम माफिया पर हथौड़ा और बुलडोजर चलाती है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में सपा का हाल बहुत बुरा है। यूपी में बसपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि वे किसी को समर्थन नहीं देंगीं।
मायावती ने कहा, मेरे चुनाव में न निकलने की बात गलत है। मैं पूरे यूपी में गई हूं। खास तौर पर सपा का पश्चिमी यूपी में बहुत बुरा हाल है। जहां मुस्लिमों का अधिकार बनता था, वहां भी उन्हें टिकट नहीं दिए। इसलिए सपा से मुस्लिम बहुत नाराज हैं। हमने अति पिछड़े वर्ग को जितने टिकट दिए, उतने किसी ने नहीं दिए हैं। उन्होंने कहा, अपर कास्ट को भी हमने ठीक ठाक संख्या में टिकट दिया है। मुस्लिम समाज को भी उनकी भागीदारी के हिसाब से प्रतिनिधित्व दिया है। हमने सभी रिजर्व सीटों पर भी सात आठ टिकट ज्यादा ही दिए हैं।
——–
महाराष्ट्र विधानमंडल का सत्र आज से शुरू हो गया है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष अब उनके इस्तीफे को लेकर लगातार हंगामा कर रहा है। यही हंगामा आज विधानसभा के अंदर और बाहर भी देखने को मिल सकता है। सत्र से ठीक एक दिन पहले सरकार की ओर से आयोजित चाय पार्टी में सीएम उद्धव ठाकरे विपक्ष पर आक्रमक नजर आये। शिवसेना प्रमुख ने बीजेपी को सांप का बच्चा बताते हुए कहा, हम 30 साल से इस सांप के बच्चे को दूध पिला रहे थे, अब यह सब चल रहा है। बता दें कि शिवसेना और भाजपा 30 साल तक एक दूसरे की सहयोगी थी और महाराष्ट्र में साथ चुनाव लड़ती थी।
मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा, रोज कोई उठता है और दाउद इब्राहिम का नाम लेने लग जाता है। हिम्मत है तो दाउद को पकड़ कर क्यों नहीं ले आते? पाकिस्तान जाकर नवाज शरीफ का केक खाते हैं, दाउद को दबोच क्यों नहीं लाते हैं?
——–
यूपी में चुनाव के नतीजे तो 10 मार्च को आएंगे, पर यहां सरकारी अधिकारियों के आवास के बोर्ड के बदलते रंगों से सियासी चर्चा गर्मा गई है। अयोध्या के डीएम आवास के बोर्ड ने 24 घंटे में तीन रंग देख लिए। पहले यह बोर्ड भगवा रंग का लगा था, जिसे बुधवार को बदलकर हरा कर दिया गया। इसके बाद हलचल मच गई थी।
अयोध्या के साधु संतों ने इस पर नाराजगी जताई। तरह तरह की चर्चाएं होने के बाद डीएम ने लोक निर्माण विभाग को फटकार लगाई, इसके बाद देर रात इसका रंग बदला गया। अब यह लाल रंग का है। संयोग की बात है कि प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी की टोपी का रंग भी लाल है।
——–
आप सुन रहे थे समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया की साई न्यूज में ब्रहस्पतिवार 03 मार्च 2022 का राष्ट्रीय आडियो बुलेटिन। शुक्रवार 04 मार्च 2022 को एक बार फिर हम ऑडियो बुलेटिन लेकर हाजिर होंगे, यदि आपको ये ऑडियो बुलेटिन पसंद आ रहे हों तो आप इन्हें लाईक, शेयर और सब्सक्राईब जरूर करें। साथ ही आपको बता दें कि समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया की लाईव स्ट्रीमिंग आरंभ हो गई है। आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया की वेब साईट अथवा चेनल पर जाकर इसे चौबीसों घंटे देख सकते हैं। अभी आपसे अनुमति लेते हैं, जय हिन्द।
(साई फीचर्स)

———

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.