कोविड का नया वेरिएंट, अहतयात बरतना हो गया है जरूरी . . .

कांग्रेस की रैली में कुर्सियों के पीछे क्यों लगाया गया था बारकोड!
नमस्कार, ये समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया है। अब आप साई न्यूज की समाचार श्रंखला में ब्रहस्पतिवार 28 दिसंबर 2023 का राष्ट्रीय औडियो बुलेटिन सुनिये।
——–
कुछ दिनों में कोविड का नया वेरिएंट काफी संक्रामक होता दिख रहा है। लगभग हर राज्य में इसके मामले मिलने शुरू हो गए हैं। सबसे बड़ी बात कि देश की राजधानी में भी इसका पहला केस देखने को मिला है। इसके बाद एम्स के बड़े डॉक्टरों ने तुरंत एक मीटिंग करके नये वेरिएंट के बारे में खास जानकारी दी हैं।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि एम्स ने सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन के मरीजों की टेस्टिंग बढ़ा दी है। साथ ही गंभीर संक्रमण के मरीजों के लिए नया प्राइवेट वार्ड तैयार किया है। ऑफिशियल गाइडलाइन में ओमिक्रोन जेएन वन वेरिएंट के खास लक्षण के बारे में भी बताया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
सूत्रों के मुताबिक एम्स द्वारा जारी दिशा निर्देश में ओमिक्रोन जेएन वन का खास लक्षण बताया गया है। अगर आपको पिछले 10 दिनों में लगातार तेज बुखार हुआ है और टेंप्रेचर 38 डिग्री सेल्सियस (100.4 डिग्री फॉरेनहाइट) से ज्यादा है और साथ में खांसी है तो आपको नया संक्रमण हो सकता है। इन लक्षणों वाले मरीजों को तुरंत कोविड टेस्टिंग करवानी चाहिए। लोगों को पूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है और किसी भी भीड़भाड़ वाली जगह से दूर रहने के लिए कहा गया है।
——–
विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने अपनी रूस यात्रा के दौरान वहां के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने अनेक मुद्दों पर चर्चा की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री ने कहा कि श्री पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी हैं। इससे पहले डॉक्टर एस. जयशंकर ने कल मास्को में रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ से मुलाकात कर हिन्द-प्रशांत क्षेत्र, यूक्रेन और इजराइल-गजा संघर्ष सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।
——–
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस महीने की 31 तारीख को असम के तेजपुर विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। श्री सिंह, विश्वविद्यालय के सफल छात्रों को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान करेंगे। सात सौ तिरासी स्नातकोत्तर, चार सौ अट्ठाइस स्नातक, पांच पी.जी. डिप्लोमा और सौ से अधिक पी.एच.डी. डिग्रियां प्रदान किए जाने की उम्मीद है। दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा के तहत 23 शिक्षार्थियों को स्नातकोत्तर डिग्री और डिप्लोमा भी दिए जाने का कार्यक्रम है।
——–
देश में मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान कोयला उत्पादन में 6 सौ 64 मिलियन टन से अधिक की वृद्धि हुई जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 5 सौ 91 मिलियन टन से 12 दशमलव दो नौ प्रतिशत अधिक है। कोयला मंत्रालय ने आज बताया कि कोयले को डिस्पैच के आधार पर इस अवधि के दौरान कुल उपलब्धि 6 सौ 92 मिलियन टन से अधिक रही। कोयला मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि देश में ऊर्जा की बढ़ती मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त मात्रा में कोयले की आपूर्ति उपलब्ध रही।
——–
ये समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया है। आप सुन रहे हैं साई न्यूज की समाचार श्रंखला में ब्रहस्पतिवार 28 दिसंबर 2023 का राष्ट्रीय औडियो बुलेटिन।
——–
वैष्णों देवी की पवित्र गुफा का दर्शन करने के लिए इस वर्ष 96 लाख तीर्थयात्री पहुंचे। वर्ष 2012 के बाद वैष्णों देवी के दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों की ये सर्वाधिक संख्या है। 2012 में करीब एक करोड चार लाख लोग पवित्र गुफा के दर्शन के लिए पहुंचे थे। हाल ही में शुरू की गई स्काईवॉक भीड को व्यवस्थित करने में काफी मददगार साबित हो रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में माता वैष्णों देवी भवन और दुर्गा भवन में अनेक सुविधाएं शुरू की गई हैं। वैष्णों देवी भवन से भैरों मंदिर के बीच रोपवे के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने से यात्रियों को काफी सहूलियत महसूस हो रही है।
——–
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे हैं। तीन दिवसीय सम्मेलन कल शुरू हुआ। यह सम्मेलन तीसरी बार हो रहा है। पहला सम्मेलन जून 2022 में धर्मशाला में, जबकि दूसरा इस वर्ष जनवरी में दिल्ली में हुआ था। सहकारिता आधारित संघवाद के सिद्धांत को कार्यरूप में बदलने के प्रधानमंत्री की दृष्टि के अनुरूप मुख्य सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन सहभागिता से प्रेरित शासन तथा केन्द्र और राज्यों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है।
——–
आज कांग्रेस पार्टी को 138 साल पूरे हो गए हैं। कांग्रेस ने इस मौके पर नागपुर में एक रैली का आयोजन किया है। इस रैली में कुर्सियों के पीछे एक बारकोड लगाया गया है। इस बारकोड के जरिए कांग्रेस समर्थक पार्टी को दान दे सकते हैं। यह जानकारी खुद कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है। एक्स पर किए गए पोस्ट में कांग्रेस ने कहा, आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर नागपुर की महारैली में कुर्सियों के पीछे एक बारकोड लगा है। उस बारकोड को स्कैन कर आप 138 रुपए, 1380 रुपए, 13800 रुपए, 138000 रुपए या उससे अधिक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को दान स्वरूप दे सकते हैं।
कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर खरगे ने यहां पार्टी मुख्यालय में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा समेत वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर अपने पोस्ट में पार्टी के कार्यकार्ताओं को बधाई दी और कहा कि कांग्रेस का आधार सत्य और अहिंसा है, प्रेम, बंधुत्व, सम्मान तथा समानता उसके स्तंभ हैं और देशभक्ति उसकी छत है और कांग्रेस जैसे संगठन का हिस्सा होने पर वह गौरवान्वित हैं। पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जिसने स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि यह वह पार्टी है जिसने आधुनिक भारत की नींव रखी, भारत की अर्थ व्यवस्था को 21वीं सदी तक पहुंचाया तथा अधिकारों पर आधारित सुरक्षा ताना-बाना बनाया।
——–
ये समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया है। आप सुन रहे हैं साई न्यूज की समाचार श्रंखला में ब्रहस्पतिवार 28 दिसंबर 2023 का राष्ट्रीय औडियो बुलेटिन।
——–
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई करते हुए ईडी ने जो चार्जशीट दायर की है। उसमें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का नाम भी है। ईडी का कहना है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रियंका गाधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा ने दिल्ली के एक रियल एस्टेट एजेंट से हरियाणा में जमीन खरीदी और उसे सीसी थम्पी को बेच दी थी।
आईए बताते हैं कि क्या है मामला, भरोसेमंद सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि जिस केस में प्रियंका गांधी का नाम आया है। वो फरीदाबाद के जमीन खरीदने और बेचने का मामला है। दरअसल साल 2005-2006 में बीच फरीदाबाद के अमीपुर गांव में रॉबर्ट वाड्रा ने करीब 4018 एकड़ जमीन खरीदी थी। जिसे 2010 में उसी प्रोपर्टी डीलर पाहवा को बेच दी। बिल्कुल इसी तरह से प्रियंका गांधी ने 2006 में पाहवा से जमीन खरीदी थी और 2010 में पाहवा को बेच दी। इस मामले में सबसे दिलचस्प बात ये है कि पाहवा और थंपी बेहद करीबी हैं। उनके थंपी को भी अमीपुर में जमीन खरीदवाई थी। बता दें कि सीसी थंपी भगोड़े संजय भंडारी का करीबा है। जिस ईडी की विशेष अदालत ने 2020 में ही भगोड़ा घोषित कर दिया था।
——–
देशभर में कई रूट्स पर वंदे भारत ट्रेनें दौड़ रही हैं। आगामी 30 दिसंबर को अयोध्या से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई अन्य वंदे भारत ट्रेनों को लॉन्च करने वाले हैं। इसमें एक ट्रेन कोयंबटूर और बेंगलुरु रूट पर भी चलेगी। आपको बता दें कि पिछले दिनों पीएम मोदी ने वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर भी दूसरी वंदे भारत ट्रेन शुरू की थी। अब कई रूट पर उनकी दूसरी वंदे भारत ट्रेनें शुरू होने लगी हैं। इसी तरह कटरा-नई दिल्ली ट्रेन को भी 30 दिसंबर को हरी झंडी दिखाई जाएगी। कोयंबटूर-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन का बुधवार को ट्रायल रन किया गया। यह ट्रेन सुबह रवाना हुई और महज पांच घंटे 38 मिनट में ही अपना ट्रायल रन पूरा भी कर लिया।
——–
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम और केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। उत्तर 24 परगना जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि जब प्छक्प्। गठबंधन देश के बाकी हिस्सों में होगा, बंगाल में केवल तृणमूल कांग्रेस होगी जो भाजपा का मुकाबला करेगी। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने उन अटकलों को विराम दे दिया है, जिसमें पूछा जा रहा था कि पार्टी बंगाल में सीटों का बंटवारा करेगी या नहीं।
——–
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 दिसंबर को अयोध्या दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बृहस्पतिवार को अयोध्या दौरा खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया। इससे पहले, अधिकारियों ने बताया था कि आदित्यनाथ का यहां पहुंचने के बाद पहले हनुमानगढ़ी मंदिर जाने का कार्यक्रम था। इसके बाद उन्हें राम लला के दर्शन के लिए जाना था और फिर राम मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करना था।
——–
ये समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया है। आप सुन रहे हैं साई न्यूज की समाचार श्रंखला में ब्रहस्पतिवार 28 दिसंबर 2023 का राष्ट्रीय औडियो बुलेटिन।
——–
कोविड मामलों में वृद्धि के बीच, दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स ने आपातकालीन विभाग में एक जांच ओपीडी स्थापित करने का निर्णय लिया है। यहां गंभीर रूप से बीमार रोगियों के लिए 12 बिस्तर होंगे। मरीजों में कोविड जैसे लक्षणों की जांच की जाएगी और आवश्यकता के आधार पर उनका परीक्षण भी किया जाएगा।
——–
मौसम विभाग ने आज और कल ओडिशा, उत्तरी राजस्थान और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति की संभावना व्यक्त की है। यह स्थिति अगले 3 दिन तक सुबह के समय असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बनी रहेंगी। अगले 2 दिन तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने मौसम बुलेटिन में 31 दिसम्बर से 3 दिन तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने कहा कि यह एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण है, जिसके 30 तारीख से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। साथ ही इसके प्रभाव और निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के साथ इसके संपर्क से 30 दिसम्घ्बर से 4 दिन तक दक्षिण तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम वर्षा की सम्भावना है।
उधर, जम्मू-कश्मीर से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के ब्यूरो के अनुसार में शीत लहर के कारण राज्य के अनेक भागों में न्यूनतम तापमान गिरकर तीन डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। कश्मीर में इन दिनों 40 दिन की कडाके की ठंड का मौसम, चिल्लां कलां जारी है। इन दिनों कश्मीर में डल लेक के साथ-साथ पानी की आपूर्ति वाली पाईप लाइनें भी जम जाती हैं।
पंजाब से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के ब्यूरो ने बताया कि आज भी घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की चपेट में है। कल देर शाम से राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोहरे की चादर बिछी हुई है, इससे राज्य में सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
उधर, देश की राजनैतिक राजधानी दिल्ली से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के ब्यूरो ने बताया कि दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 8 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिल्ली के विभिन्न भागों में घने कोहरे के कारण दृश्यता में कमी आई, जिससे रेल सेवाएं प्रभावित हुईं तथा दिल्ली आने वाली 22 रेलगाड़ियों के आगमन के समय में देरी हुई।
——–
आप सुन रहे थे समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया की साई न्यूज की समाचार श्रृंखला में ब्रहस्पतिवार 28 दिसंबर 2023 का राष्ट्रीय औडियो बुलेटिन। शुक्रवार 29 दिसंबर 2023 को एक बार फिर हम औडियो बुलेटिन लेकर हाजिर होंगे। इसके साथ ही साई न्यूज में ज्वलंत विषयों पर लिमटी की लालटेन रोजाना सुबह सात बजे देखना न भूलें। यदि आपको ये ऑडियो बुलेटिन पसंद आ रहे हों तो आप इन्हें लाईक, शेयर और सब्सक्राईब जरूर करें। अभी आपसे अनुमति लेते हैं, जय हिन्द।
(साई फीचर्स)

——–