राम की नगरी अयोध्या में एयरपोर्ट सहित अनेक परियोजनाओं को पीएम करेंगे राष्ट्र को समर्पित

दुल्हन की तरह सजाया जाएगा भगवान राम की नगरी अयोध्या को . . .

नमस्कार, ये समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया है। अब आप साई न्यूज की समाचार श्रंखला में शुक्रवार 29 दिसंबर 2023 का राष्ट्रीय औडियो बुलेटिन सुनिये।
——–
राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होनी है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। कल 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन सहित कई बड़ी परियोजनाओं को आम जनता को सौपेंगे। राम मंदिर समारोह की तैयारियों की समीक्षा करने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार से ही अयोध्या दौरे पर हैं। सीएम योगी ने अयोध्या में रात्रि विश्राम भी करेंगे और शनिवार को पीएम मोदी की अगवानी भी उनके द्वारा की जाएगी। यहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए कुछ सेल्फी भी लीं। वहीं दूसरी तरफ डेप्युटी सीएम बृजेश पाठक भी अयोध्या में लोगों को आमंत्रण पत्र देने के लिए अयोध्या के दौरे पर निकलें।
वहीं, अमृत भारत ट्रेन अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं डेप्युटी सीएम बृजेश पाठक ने अंगूरी बाग क्षेत्र में जनसंपर्क किया। पीएम मोदी के रोड शो का आमंत्रण पत्र लोगों को दिया। इस दौरान बीजेपी पदाधिकारी भी मौजूद रहें। चौक, अंगूरीबाग में भारी संख्या में समर्थकों के साथ लोगों से भेंट की।
——–
बिहार के पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी में एक पुल के नीचे बीच सड़क पर हवाई जहाज के फंस जाने के कारण दो घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। मोतिहारी के पिपराकोठी चौक के निकट ओवरब्रिज में हवाई जहाज के फंसने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के बिहार ब्यूरो ने सूत्रों के हवाले से बताया कि हवाई जहाज को किसी व्यवसायी ने मुंबई में हुई नीलामी में कबाड़ के रूप में खरीदा था। मुंबई से असम एक बड़े ट्रक लॉरी से ले जाया जा रहा था। पिपराकोठी में एनएच 28 पर गोपालगंज की तरफ से आने वाले वाहनों को ओवरब्रिज के नीचे से पार कर मुजफ्फरपुर की ओर जाना होता है। हवाई जहाज लदा ट्रक पिपराकोठी के पास ओवरब्रिज से निकल रहा था। उसी दौरान वह ओवरब्रिज के नीचे जहाज का उपरी हिस्सा फंस गया।
——–
छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा हो गया है। प्रदेश के मंत्रियों को उनके विभागों का दायित्व सौंप दिया गया है। मुख्यमंत्री सहित सभी 12 मंत्रियों को अलग-अलग विभाग की जिम्मेदारी दे दी गई है। यह आदेश छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन ने जारी किया है।
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के छत्तीसगढ़ ब्यूरो ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित न हो दिया गया है। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री अरूण साव को लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन की जिम्मेदारी मिली। वहीं, दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, को गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा मंत्रियों में बृजमोहन अग्रवाल, को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिकक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग। राम विचार नेताम, को आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग। दयाल दास बघेल, को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग। केदार कश्यप को वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, अन्य मंत्री लखनलाल देवांगन को वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। श्याम बिहारी जायसवाल, को लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ओ पी चौधरी, को वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी एवं लक्ष्मी राजवाडे, को महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो वहीं टंक राम वर्मा, मंत्री को खेलकूद एवं युवा कल्याण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
——–
ये समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया है। आप सुन रहे हैं साई न्यूज की समाचार श्रंखला में शुक्रवार 29 दिसंबर 2023 का राष्ट्रीय औडियो बुलेटिन।
——–
अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने जा रहा है, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर के साथ ही पूरे अयोध्या को बहुत ही खूबसूरती से सजाया और संवारा जा रहा है। देशभर से कई कलाकार साज-सज्जा के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। इन कलाकारों में गुजरात के अशोक भंसाली भी शामिल हैं। अशोक के पास फूलों पर तस्वीरें उकेरने की खास कला है। वह तकनीक की मदद से फूलों पर तस्वीरें उकेरते हैं। वह अब तक इस खास कला के जरिए 3 हजार फूलों पर तस्वीरें उकेर चुके हैं। अब इन तस्वीरों वाले खास फूलों को वह रामलला को समर्पित करने जा रहे हैं। इन फूलों पर अशोक भंसाली ने पीएम मोदी, सीएम योगी, भगवान राम और भारत का झंडा उकेरा है। साथ ही इन फूलों की लाइफ भी बहुत लंबी है, बहुत जल्दी ये मुरझाएंगे भी नहीं।
——–
देश भर में अंग्रेजी साल 2023 की बिदाई और अंग्रेजी नववर्ष 2024 के स्वागत के लिए हर कोई तैयार है। 31 दिसंबर के लिए प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, होटलों, शॉपिंग मॉल्स में बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। मुंबई में कानून व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए मुंबई पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है। समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के मुंबई ब्यूरो ने मुंबई पुलिस के हवाले से बताया कि लोग नए साल को सुरक्षित और सुचारू रूप से मना सकें इसलिए 22 डीसीपी और 45 एसीपी के साथ 2 हजार 51 पुलिस अधिकारी और 11 हजार 500 पुलिस के जवान शहर भर में तैनात रहेंगे। इसके साथ ही एसआरपीएफ प्लाटून, क्यूआरटी टीम, आरसीपी और होम गार्ड के जवानों की भी तैनाती होगी।
——–
झारखंड के मुख्घ्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वृद्धावस्घ्था पेंशन के लिए योग्यता आयु 60 साल से घटाकर 50 साल करने और राज्य में अपने ऑफिस स्थापित करने वाली कंपनियों में 75 फीसदी नौकरियों को स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित करने का ऐलान किया है। हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार की चौथी वर्षगांठ पर यह घोषणाएं की हैं। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को निशुल्क कोचिंग देने की भी घोषणा की और केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक लाख छत्तीस हजार करोड़ दूसरे राज्यों को मिल रहा है, लेकिन झारखण्ड राज्य को पैसा नहीं मिलता है।
——–
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सोनिया गांधी शामिल हो सकती हैं। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को इस बात के सकेंत दिए हैं कि सोनिया गांधी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के कई नेताओं को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि,अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि राम मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में कौन-कौन से कांग्रेस नेता शामिल होंगे।
——–
ये समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया है। आप सुन रहे हैं साई न्यूज की समाचार श्रंखला में शुक्रवार 29 दिसंबर 2023 का राष्ट्रीय औडियो बुलेटिन।
——–
मुख्य सचिवों का तीन दिन का राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली में जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सम्मेलन के अंतिम दिन बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। मुख्य सचिवों का यह तीसरा सम्मेलन है, पहला सम्मेलन जून 2022 में धर्मंशाला में, और दूसरा इस वर्ष जनवरी में दिल्ली में हुआ था। सम्मेलन का आयोजन सहकारी संघवाद के सिद्धांत को व्यवहार में उतारने की प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप सहभागिता पूर्ण प्रशासन तथा राज्यों और केंद्र के बीच साझेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है।
केंद्र सरकार के प्रतिनिधि, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव और अन्य़ वरिष्ठ अधिकारियों सहित 200 से अधिक प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का उद्देश्य सरकारी तंत्र को और सक्षम बनाकर ग्रामीण और शहरी आबादी का जीवन बेहतर बनाने के लिये समन्वित प्रयास करना है। मुख्य रूप से सुगम जीवन और राज्यों की भागीदारी से साझा विकास एजेंडा लागू करने पर विचार विमर्श हो रहा है। जन कल्याणकारी योजनाओं तक आसानी से पंहुच और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की उपलब्धता पर विशेष रूप से बल दिया जा रहा है।
——–
केंद्र सरकार, असम सरकार और यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम-उल्फा के बीच आज नई दिल्ली में त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। इसका उद्देश्य पूर्वाेत्तर क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करना है। गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
——–
सरकार ने लद्दाख के लिए 29 सड़क परियोजनाएं मंजूर की हैं। एक हजार एक सौ सत्तर करोड़ रुपये से अधिक लागत की इन परियोजनाओं से सड़कों और राजमार्गों का विकास होगा। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने बताया कि इसके अलावा लगभग 182 करोड़ रुपये केन्द्रीय सड़क और बुनियादी ढांचा निधि योजना के तहत आठ पुलों क लिए आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इनसे लद्दाख में दूर-दराज के गांवों के साथ बेहतर सम्पर्क स्थापित होगा।
——–
जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया है। आज नई दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के दौरान वर्तमान अध्घ्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने इस्तीफा दे दिया। पार्टी नेता श्रवण कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि श्री सिंह ने अपने पद से त्यागपत्र देकर श्री नीतीश कुमार का नाम प्रस्तावित किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार की आलोचना की है। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि श्री कुमार इस आशा में एनडीए से अलग हुए थे कि वे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बना दिए जाएंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। श्री हुसैन ने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी की मज़बूत उपस्थिति है और वह लोकसभा चुनाव तथा राज्य विधानसभा चुनाव में विजयी होगी।
——–
उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है। इससे हवाई और रेल यातायात पर असर पडा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते आनंद विहार स्टेशन पर कई रेलगाड़ियां देरी से चली और कई रद्द कर दी गईं। इस बीच इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के राज्यों में अगले दो दिन तक घने कोहरे की स्थिति बने रहने का अनुमान व्यक्त किया है। वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करने तथा ताजा जानकारी के लिये एयरलाइंस, रेलवे और राज्य परिवहन से संपर्क बनाये रखने को कहा गया है।
उधर, हरियाणा और चंडीगढ में शीत लहर तेज हो गयी है। अंबाला रेलवे स्टेशन के अधीक्षक ने बताया कि अधिकतर रेलगाडियां देरी से चल रही हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि शीत लहर के कारण गेंहू का उत्पादन बढेगा। मौसम विभाग के वरिष्घ्ठ वैज्ञानिक ने बताया है कि देश के विभिन्घ्न राज्घ्यों में घने कोहरे के कारण हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है।
——–
आप सुन रहे थे समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया की साई न्यूज की समाचार श्रृंखला में शुक्रवार 29 दिसंबर 2023 का राष्ट्रीय औडियो बुलेटिन। शनिवार 30 दिसंबर 2023 को एक बार फिर हम औडियो बुलेटिन लेकर हाजिर होंगे। इसके साथ ही साई न्यूज में ज्वलंत विषयों पर लिमटी की लालटेन रोजाना सुबह सात बजे देखना न भूलें। यदि आपको ये ऑडियो बुलेटिन पसंद आ रहे हों तो आप इन्हें लाईक, शेयर और सब्सक्राईब जरूर करें। अभी आपसे अनुमति लेते हैं, जय हिन्द।
(साई फीचर्स)

——–