टूट चुका है सपा और कांग्रेस का गठबंधन फूलपुर में खिलेगा कमल

(एल. एन. सिंह)

प्रयागराज (साई)। प्रयागराज फूलपुर विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल के नामांकन दाखिले में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने  मीडियाकर्मियो से बातचीत में यह बाते कहीं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन टूट चुका है। सपा या कांग्रेस के साथ जो भी जाता है वह डूब जाता है। सपा के दावों की दवाई हो चुकी है। फूलपुर में फिर से कमल खिलने जा रहा है। भाजपा ने 2014, 2017, 2019, 2022 और 2024 का चुनाव जीता है। अब फूलपुर में भी जीत दर्ज करने जा रही है।

फूलपुर विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल के नामांकन दाखिले में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियो से बातचीत में यह बाते कहीं। उन्होंने कहा कि इतन कम समय में भाजपा प्रत्याशी के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब यह साबित करता है कि भाजपा की जीत यहां सुनिश्चित है। कहा कि इसका उदाहरण हरियाणा का चुनाव है जहां पर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव में भी भाजपा जीत दर्ज करने जा रही है।