मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह से नई दिल्ली में की भेंट

(ब्यूरो कार्यालय)
नई दिल्ली (साई)। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह से प्रदेश के विकास, कानून एवं व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। उनका अनेक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री (Chief Minister) चौहान ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर प्रदेश के विकास के साथ ही कानून व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान अन्य कई विषयों पर उनका स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।