जुलाई में होगा रवाना
(ब्यूरो कार्यालय)
बंग्लुरू (साई)। इसरो अपने महत्वाकांक्षी चंद्रयान-2 मिशन की टेस्टिंग के आखिरी राउंड में है। तमिलनाडु के महेंद्रगिरी और बेंगलुरु के ब्यालालू में फाइनल टेस्ट चल रहा है। इसरो की तैयारी 9 जुलाई से लॉन्चिंग शुरू करने की है। इसरो के मौजूदा शेड्यूल के मुताबिक स्पेसक्राफ्ट 19 जून को बेंगलुरु से रवाना होगा और 20 या 21 जून तक श्रीहरिकोटा के लॉन्चपैड पर पहुंचेगा।
थ्री डी मैपिंग से लेकर वॉटर मॉलिक्यूल्स तक और मिनरल्स की चेकिंग से उस जगह पर लैंडिंग तक जहां आज तक कोई नहीं पहुंचा है। इसरो ने चांद पर जाने की बड़ी तैयारी कर रखी है। इसरो के इस महत्वाकांक्षी मिशन की कई चुनौतियां भी हैं।
एक्युरेसी की मुश्किल
धरती से चांद की दूरी 3,844 किलोमीटर है। ट्राजेक्टरी एक्युरेसी मुख्य चीज है। यह चांद की ग्रेवेटी से प्रभावित है। इसके अलावा चांद पर अन्य खगोलविद संस्थाओं की मौजूदगी और सोलर रैडिएशन का भी इस पर प्रभाव पड़ने वाला है।
डीप-स्पेस कॉम्युनिकेशन
कॉम्युनिकेशन में देरी भी एक बड़ी समस्या होगी। कोई भी संदेश भेजने पर उसके पहुंचने में कुछ मिनट लगेंगे। सिग्ल्स वीक हो सकते हैं। इसके अलावा बैकग्राउंड का शोर भी संवाद को प्रभावित करेगा।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.