चौकीदार ने किसानों को चौकीदारी के लिए खेत में बैठाया: प्रियंका

 

 

 

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

रायबरेली (साई)। अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में चुनाव प्रचार कर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों के बहाने पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ पर जोरदार हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि खुद को चौकीदार कहने वाले लोगों ने किसानों को चौकीदारी करने के लिए खेत में बैठा दिया है। उन्‍होंने कहा कि केवल प्रचार हो रहा है जबकि जमीनी सच्‍चाई अलग है।

प्रियंका ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज यूपी में किसानों की क्‍या स्थिति है? अपने आपको देश के चौकीदार कहने वाले, इन्‍होंने किसानों को खेत में बैठा दिया है चौकीदारी करने। बस वादे पर वादा। झूठ पर झूठ बोला जा रहा है। बस प्रचार हो रहा है और सच्‍चाई अलग है।उन्‍होंने कहा कि खुद को चौकीदार कहने वाले झूठे वादे करते हैं।

बता दें कि रायबरेली प्रियंका गांधी ने सोनिया गांधी के प्रचार की कमान संभाल रखी है। वह गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का एक अलग ही रूप देखने को मिला था। अपनी मां और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के लिए चुनाव प्रचार करती हुईं प्रियंका गांधी सपेरों के बीच पहुंच गईं, जहां वह हाथ में सांप लिए खेलती हुई नजर आईं।

प्रियंका गांधी पुरवा गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने सपेरों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानीं। इसी दौरान वह हाथ में सांप उठाकर खेलने लगी। यह देखकर प्रियंका के समर्थक उन्हें दूर रहने के लिए कहने लगे। इस पर प्रियंका ने उन्हें जवाब दिया, ‘वह कुछ नहीं करेगा, आप क्यों घबरा रहे हैं।प्रियंका ने यहां कहा, ‘कांग्रेस और बीजेपी की विचारधारा अलग-अलग है। हम उनसे हमेशा लड़ते रहेंगे, राजनीति में वे हमारे मुख्य विरोधी हैं। हमने यह सुनिश्चित किया है कि बीजेपी को किसी भी तरह से फायदा न पहुंचाया जाए। हम मजबूती से लड़ रहे हैं, हमारे उम्मीदवार मजबूत हैं।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.